SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: पलिया तहसील में वकीलों ने किया धरना प्रदर्शन – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: lawyers-protest-in-palia-tehsil-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-166092-2026-01-16
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
बुधवार रात काे जब एक ई-रिक्शा पर लदे कंबलों के पांच बड़े गट्ठर कहीं ले जाए जा रहे थे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप मेनरो ने उन्हें रोकवा लिया था और रात के अंधेरे में इन कंबलों को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया। हालांकि प्रशासन ने इसे बे बुनियाद बताते हुए कहा था कि अगले दिन वितरण होना था और उस दिन अवकाश था। इसके चलते कंबल देर शाम तहसील से ले जाए जा रहे थे। शुक्रवार को धरने को संबोधित करते अधिवक्ताओं ने तमाम आरोप लगाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगती और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। दूसरी ओर एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने कहा कि वह एक मीटिंग के सिलसिले में बाहर हैं।
पलियाकलां। भीषण सर्दी के बीच गरीबों के लिए आए सरकारी कंबलों के वितरण में अनियमितता को लेकर पलिया तहसील में शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अधिवक्ताओं ने कंबलों की कथित कालाबाजारी और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर धरना प्रदर्शन किया।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

