Lakhimpur Kheri News: कंबल वितरण मामले में अब लेखपाल कूदे, किया प्रदर्शन

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Lakhimpur Kheri News: कंबल वितरण मामले में अब लेखपाल कूदे, किया प्रदर्शन: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: कंबल वितरण मामले में अब लेखपाल कूदे, किया प्रदर्शन – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: lekhpal-now-jumped-into-the-blanket-distribution-issue-demonstrated-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-166138-2026-01-18

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब सदर लेखपाल रजनीश सिंह शीतलहर से बचाव के लिए कंबल वितरण के लिए ऑटो में सामान लदवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने वहां पहुंचकर ऑटो चालक के साथ मारपीट की और लेखपाल पर कंबल चोरी का आरोप लगाते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसको लेकर लेखपाल संघ की आपात बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से अपमानजनक व्यवहार की निंदा की गई।एसडीएम को दिए ज्ञापन में लेखपाल संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला और मंत्री आदित्य मिश्र ने मांग की है कि बार अध्यक्ष पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए। लेखपालों ने एलान किया कि अब वे किसी भी तरह का दस्ती कागज स्वीकार नहीं करेंगे और केवल डाक के माध्यम से आने वाली फाइलों पर काम करेंगे।ज्ञापन में कहा गया कि अधिवक्ता गण प्रवेश मार्ग पर बेतरतीब वाहन खड़े करते हैं। इससे आवागमन बाधित होता है। इसके अलावा भू-लेख कार्यालय से गोपनीय सरकारी दस्तावेज अनधिकृत लोगों को साझा किए जाने और तहसील परिसर में शाम के समय नशाखोरी का आरोप लगाते हुए नशाखोरी पर रोक लगाने की मांग की है।लेखपालों ने अपनी सुरक्षा को खतरा बताते हुए तहसील में पीएसी बल की तैनाती की भी अपील की। विरोध-प्रदर्शन से तहसील का कामकाज प्रभावित रहा। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसमें अजय कुमार प्रियदर्शी, गोपाल सिंह राणा, लावण्य कुमार, अखिलेश पुष्कर, रजनीश कुमार, हिमांशु, बलराम राणा, सौरभ पटेल, रूबी वर्मा, काजल बाजपेई आदि लेखपाल शामिल रहे।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.