SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: तेंदुए की दहशत से थमी रात की रफ्तार – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: leopards-terror-slows-down-the-nights-pace-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-167991-2026-02-10
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: तेंदुए की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने इलाके में निगरानी और तेज कर दी है। सोमवार रात वन विभाग की टीम ने गांव के आसपास संभावित आवाजाही वाले स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए। हालांकि अब तक किसी भी कैमरे में तेंदुए की स्पष्ट तस्वीर कैद नहीं हो सकी है, लेकिन वनकर्मी खेतों, झाड़ियों और झोंपड़ियों के आसपास पैदल गश्त कर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय खेतों की ओर जाना अब जोखिम भरा हो गया है। एहतियात के तौर पर लोग बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। कई परिवारों ने सुरक्षा के मद्देनजर रात में सामूहिक रूप से एक ही स्थान पर रहने का फैसला किया है।वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधि से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। कैमरों और गश्त के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को लाउडस्पीकर और व्यक्तिगत रूप से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जंगली जानवर के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

