LPG Crisis: गैस किल्लत का असर अयोध्या की राम रसोई और दरिद्रनारायण भोज पर, व्यवस्था में क्या हुआ बदलाव?

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
LPG Crisis: गैस किल्लत का असर अयोध्या की राम रसोई और दरिद्रनारायण भोज पर, व्यवस्था में क्या हुआ बदलाव?: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: LPG Crisis:

Meta Description: LPG Crisis: News: LPG Crisis: गैस किल्लत का असर अयोध्या की राम रसोई और दरिद्रनारायण भोज पर, व्यवस्था में क्या हुआ बदलाव? – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: lpg crisis:-bihar-news-lpg-shortage-hits-ayodhya-ram-rasoi-and-daridra-narayan-bhoj-alternative-arrangements-underway-2026-03-13

LPG Crisis:: मुख्य समाचार और अपडेट

LPG Crisis:: गैस की किल्लत का असर अब धार्मिक और सामाजिक सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर की ओर से अयोध्या में संचालित राम रसोई, नवैद्यम और महावीर मंदिर के दरिद्र नारायण भोजन की व्यवस्था गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। मंदिर प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए वैकल्पिक उपाय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि समस्या से निपटने के लिए कई वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इंडक्शन, बायोगैस, स्टीम बेस्ड कुकिंग और इलेक्ट्रिक कुकर जैसे विकल्पों पर काम किया जा रहा है। इन उपायों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राम रसोई और दरिद्र नारायण भोजन की सेवा नियमित रूप से जारी रह सके और श्रद्धालुओं को समय पर भोजन मिल सके। साथ ही नवैद्यम तैयार करने के लिए भी आवश्यक वैकल्पिक उपाय किए जा रहे हैं।मंदिर प्रशासन के अनुसार यदि गैस आपूर्ति सामान्य नहीं होती है तो शनिवार से दरिद्र नारायण भोजन की व्यवस्था दो बार की बजाय केवल एक बार ही की जाएगी। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती या वैकल्पिक व्यवस्था पूरी तरह शुरू नहीं हो जाती। इसी तरह राम रसोई में भी फिलहाल तीन बार के बजाय दो बार भोजन की व्यवस्था की गई है।राम रसोई में प्रतिदिन बड़ी संख्या में राम भक्त भोजन करते हैं। वहीं पटना स्थित हनुमान मंदिर में दरिद्र नारायण भोजन के तहत प्रतिदिन दोनों समय लगभग 600 से 800 लोगों को भोजन कराया जाता है। ये दोनों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क हैं और वर्षों से लगातार संचालित हो रही हैं। मंदिर प्रशासन का कहना है कि सेवा कार्य बाधित न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।राम रसोई और दरिद्र नारायण भोज की शुरुआत पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल ने कराई थी। तब से यह सेवा लगातार जारी है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु तथा जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठाते हैं। सायण कुणाल ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि रसोई गैस की कमी के कारण किसी भी सेवा को लंबे समय तक प्रभावित न होने दिया जाए।राम रसोई में प्रतिदिन भोजन करने वाले लोगों की संख्या में भी बदलाव दर्ज किया गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 13 मार्च को 1970 लोगों ने भोजन किया, जबकि 12 मार्च को यह संख्या 1853 थी। 11 मार्च को 1938, 10 मार्च को 4876, 9 मार्च को 4916, 8 मार्च को 7033, 7 मार्च को 6403 और 6 मार्च को 6330 लोगों ने भोजन किया था।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.