SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: LPG Crisis:
Meta Description: LPG Crisis: News: LPG Crisis: गैस किल्लत के बीच बड़ी राहत, इन ग्राहकों को होगा बड़ा फायदा; सिर्फ ये ID दिखाने पर मिलेगा सिलिंडर – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: lpg crisis:-lpg-crisis-another-new-update-5-kilogram-cylinders-arrive-at-agencies-available-upon-showing-aadhaar-2026-04-02
LPG Crisis:: मुख्य समाचार और अपडेट
LPG Crisis:: Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
जिले में डेढ़ लाख से अधिक छोटे-बड़े उद्योग हैं। इनमें 10 लाख से अधिक कामगार कार्यरत हैं। इसके अलावा 50 से अधिक शिक्षण संस्थाएं हैं, जिनमें एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। विज्ञापन विज्ञापन गाजियाबाद में प्रवासी मजदूरों, हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं, किरायेदारों के लिए राहतभरी खबर है। पांच किलो (छोटू) एलपीजी के सिलिंडर की खेप जिले की सभी 96 एजेंसियों पर पहुंच चुकी हैं। आपूर्ति विभाग की ओर से गैस एजेंसियों को इनकी सप्लाई शुरू करने आदेश जारी कर दिए गए हैं।
LPG Crisis:: घटना का पूरा विवरण
ईरान और इस्त्राइल के बीच शुरू हुए तनाव के बाद इन कामगारों, हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं और किरायेदारों को गैस मिलने में दिक्कत आ रही है। गैस न मिलने से बड़ी संख्या में कामगार घरों को लौट गए हैं। इसी को देखते हुए छोटू एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास शुरू किए गए।
इस बारे में जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि जिले की सभी एजेंसियों पर पर्याप्त संख्या में छोटू गैस सिलिंडर की उपलब्धता है। इसे प्राप्त करने के लिए संबंधित व्यक्ति को अपने आधार कार्ड की प्रति और निवास स्थल का कोई प्रमाण या स्वघोषित पत्र देना होगा।
आवेदन करते ही एजेंसी संचालक सिलिंडर उपलब्ध कराएगा। इसके लिए आवेदक को सिक्योरिटी राशि के 950 रुपये और शेष रकम गैस एजेंसी को देनी होगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने अपील की है कि लोग परेशान न हों। कालाबाजारी के चक्कर में न पड़कर सीधे गैस एजेंसी पर जाएं और सिलिंडर प्राप्त करें।
LPG Crisis:: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
आसानी से पांच किलो का सिलिंडर मिलने से एलपीजी की कालाबाजारी पर रोक लगेगी। अब तक इन लोगों को पांच किलो का छोटा लोकल गैस सिलिंडर रिफिल कराना पड़ रहा था। इसके लिए डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो तक चुकाने पड़ रहे थे। छोटू सिलिंडर में गैस की कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक पड़ेगी। यह सुरक्षित भी है।
सर्वर ठप, सिलिंडर के लिए हंगामा
बुधवार सुबह इंडियन ऑयल कंपनी की गैस एजेंसियों का सर्वर ठप हो गया। इस वजह से भुगतान और डिलीवरी पर्ची मिलने का काम बंद हो गया। लोग सिलिंडर लेने के लिए लगातार पहुंच रहे थे।
इसी चक्कर में एजेंसी के बाहर कतारें लगनी शुरू हो गई। पटेलनगर, मुरादनगर-मोदीनगर स्थित गैस एजेंसी पर ग्राहकों ने हंगामा भी किया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले आपूर्ति नहीं आने पर उन्हें पर्चियां देकर लौटा दिया गया था।
बुधवार को जब वह पर्ची लेकर सिलिंडर लेने पहुंचे तो दूसरी पर्ची बनवाने के लिए कहा गया। इससे उनका पारा चढ़ गया। उपभोक्ताओं ने जानबूझकर सर्वर ठप करने का आरोप भी लगाया। दोपहर बाद सर्वर ने थोड़ा-थोड़ा काम करना शुरू किया, तब एजेंसी संचालकों ने राहत की सांस ली।
मार्च में चार हजार पीएनजी कनेक्शन
गैस की किल्लत के बीच पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, ईरान-इस्राइल युद्ध से पहले 1500-1800 के करीब कनेक्शन महीने में हो रहे थे, लेकिन गैस किल्लत की खबरों के बीच मार्च के महीने में चार हजार पीएनजी ग्राहकों ने कनेक्शन लिए हैं।
सोमवार के बाद से रोजाना 150 से ज्यादा आवेदन पीएनजी कार्यालय में आ रहे हैं। वर्तमान में पीएनजी ग्राहकों की संख्या बढ़कर 3.55 लाख से ज्यादा पहुंच चुकी है। पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पीएनजी की समन्वय टीम से संपर्क कर ग्राहकों की समस्या न होने देने की हिदायत दी गई है।
संजयनगर स्थित निद्रा टेक्निकल कैंपस की मेस में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर खत्म हो गया। इससे करीब 200 छात्र-छात्राओं के खाने, नाश्ते की समस्या पैदा हो गई है। बीते दो दिन से छात्र-छात्राओं को वैकल्पिक व्यवस्था कर पुलाव, पोहा आदि सामग्री बनाकर खिलाई जा रही है।
मेस संचालक ने सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन दिया। पूर्ति अधिकारी ने संजयनगर गैस एजेंसी संचालक को सिलिंडर उपलब्ध कराने के आदेश दिए। मेस संचालक ने बताया कि एजेंसी संचालक ने सिलिंडर देने से साफ मना कर दिया।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
