Lucknow: पारंपरिक वेशभूषा में बनाया दौड़ का विश्व रिकॉर्ड, शहर के अल्ट्रा रनर दंपती का नया कीर्तिमान गिनीज बुक

3 Min Read
Lucknow: पारंपरिक वेशभूषा में बनाया दौड़ का विश्व रिकॉर्ड, शहर के अल्ट्रा रनर दंपती का नया कीर्तिमान गिनीज बुक: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lucknow:

Meta Description: Lucknow: News: Lucknow: पारंपरिक वेशभूषा में बनाया दौड़ का विश्व रिकॉर्ड, शहर के अल्ट्रा रनर दंपती का नया कीर्तिमान गिनीज बुक – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: lucknow:-lucknow-a-world-record-was-set-for-a-race-in-traditional-attire-couple-achieving-a-new-guinness-world-record-2026-02-13

Lucknow:: मुख्य समाचार और अपडेट

Lucknow:: रिटायरमेंट के बाद लोग जहां आरामदायक जिदंगी जीना पसंद करते हैं, वहीं दूसरी ओर आशा (59 वर्ष) और बजरंग सिंह (66 वर्ष) की करिश्माई जोड़ी नित नए कीर्तिमान गढ़ती जा रही हैं। इस कड़ी में शहर के अल्ट्रा रनर (50 किमी से अधिक की दौड़ लगाने वाले एथलीट) दंपती ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि पारपंरिक वेशभूषा (भारतीय) में मैराथन पूरी करने पर हासिल हुई।

इस जोड़ी ने बोधगया (बिहार) में बीती एक फरवरी को हुई मैराथन में हिस्सा लिया। यहां आशा ने ओपन आयुवर्ग में चार घंटे, 49 मिनट और 14 सेकंड में यह दौड़ पूरी करके स्वर्ण पदक जीता, जबकि बजरंग ने 55 से अधिक आयुवर्ग में चार घंटे 25 मिनट और 44 सेकंड के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया। मैराथन के दौरान आशा ने पटियाला कुर्ता पायजामा और चप्पल और बजरंग सिंह ने कुर्ता पायजामा और जूते पहनकर यह दौड़ पूरी की। बोधगया से लखनऊ लौटकर दोनों ने अपनी रिपोर्ट और वीडियो लंदन स्थित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑफिस में भेजे। दस दिन के बाद दोनों के आवेदन पर स्वीकृति मिली।आर्मी से रिटायर कर्नल बजरंग सिंह कहते हैं कि दोनों बेटे अपने बच्चों के साथ विदेश में रहते हैं और बेटी दिल्ली में डेंटिस्ट हैं। आर्मी से रिटायर होने के बाद समय व्यतीत करने के लिए मैंने दस साल पहले पत्नी आशा के साथ शौकिया तौर वृंदावन क्षेत्र में दौड़ना शुरू किया। इस फैसले में आशा ने मेरा पूरा साथ दिया।उन्होंने एक मंझे हुए एथलीट की तरह ट्रेनिंग शुरू की और कुछ ही समय में मैराथन में भाग लेना शुरू कर दिया। आज हम दोनों में प्रदर्शन में तुलना की जाए तो आशा की उपलब्धियां कहीं ज्यादा हैं, जिसका श्रेय उनकी कड़ी मेहनत को जाता है। बोधगया में आयोजित मैराथन में अपने से कहीं छोटी महिला खिलाड़ियों को पारंपरिक वेषभूषा पहनकर पछाड़ना हर किसी के बस की बात नहीं है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हमारा नाम दर्ज होना बड़ी उपलब्धि हैं। इस अवॉर्ड से हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version