SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Maharashtra:
Meta Description: Maharashtra: News: Maharashtra: विधानसभा में बनेगा अजित पवार का स्मारक, मुंबई एयरपोर्ट पर 23 करोड़ का गांजा जब्त; BJP में फेरबदल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: maharashtra:-maharashtra-news-updates-25-feb-mumbai-pune-nagpur-politics-crime-govt-and-other-today-news-hindi-2026-02-25
Maharashtra:: मुख्य समाचार और अपडेट
Maharashtra:: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नरवेकर ने दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की स्मृति में विधानसभा परिसर में स्मारक बनाने की घोषणा की है। शोक प्रस्ताव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पवार एक प्रभावशाली जननेता थे और नई पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराने के लिए स्मारक आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री और संबंधित पक्षों के समक्ष रखा जाएगा, जिसके बाद उचित निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में विमान हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार को विभाग ने बैंकॉक से लौटे तीन यात्रियों के पास से उच्च गुणवत्ता वाला गांजा बरामद किया। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 23.59 करोड़ रुपये आंकी गई है। एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम की मदद से पहचान कर की गई इस कार्रवाई में कुल 23.59 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया। तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।इसी अभियान के दौरान विभाग ने सोने की तस्करी के भी तीन मामले दर्ज किए। इनमें यात्रियों से 85.35 लाख रुपये का 591.9 ग्राम सोना बरामद किया गया। इसके अलावा अवैध रूप से दवाइयों का निर्यात करने की कोशिश कर रहे एक यात्री को पकड़ा गया। कस्टम अधिकारियों के अनुसार तस्करी के इन अंतरराष्ट्रीय गिरोह को तोड़ने के लिए निगरानी और अधिक सख्त कर दी गई है।महाराष्ट्र भाजपा ने संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पार्षद नवनाथ बन को प्रदेश भाजपा का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण ने मंगलवार को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मुख्य प्रवक्ता, महासचिव, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित युवा मोर्चा सहित अन्य प्रकोष्ठ के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।चव्हाण ने बताया कि अब तक पार्टी में मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे नवनाथ बन मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं। वहीं, प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रहे केशव उपाध्ये को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा, विधायक मिहिर कोटेचा प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।भाजपा ने जुलाई 2025 में चव्हाण को महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। चव्हाण ने बताया कि इसके तुरंत बाद आचार संहिता लागू हो गई और स्थानीय निकाय चुनाव शुरू हो गए। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं ने निर्णय लिया कि प्रदेश कार्यकारिणी और पदाधिकारियों को घोषणा चुनाव के बाद की जाएगी। इन नियुक्तियों को अंतिम रूप देने से पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संगठन मंत्री बीएल संतोष, सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश के साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र के अन्य नेताओं से विस्तृत चर्चा की गई।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
