SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Maharashtra:
Meta Description: Maharashtra: News: Maharashtra: उपचुनाव- बारामती और राहुरी सीट पर कांग्रेस भी ठोकेगी ताल; दो गिरोहों के बीच झड़प में तीन की मौत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: maharashtra:-maharashtra-updates-of-5-april-maharashtra-news-byelection-baramati-bjp-congress-ncp-bombay-hc-2026-04-05
Maharashtra:: मुख्य समाचार और अपडेट
Maharashtra:: Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
दूसरी ओर कांग्रेस ने गठबंधन की राह मुश्किल कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने घोषणा की कि पार्टी दोनों सीटों पर लड़ेगी। इसे लेकर विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में मंथन शुरू हो गया है। राहुरी में भाजपा ने दिवंगत शिवाजीराव कर्डिले के बेटे अक्षय को उतारा है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि सुनेत्रा पवार ने उद्धव ठाकरे से संपर्क किया है और भावनात्मक रिश्तों के आधार पर अंतिम फैसला उद्धव ही लेंगे। ब्यूरो विज्ञापन विज्ञापन महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा उपचुनाव ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। दिवंगत अजीत पवार की विरासत सहेजने के लिए बारामती से उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार सोमवार को नामांकन भरेंगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और जय पवार ने परंपरा का हवाला देते हुए चुनाव निर्विरोध कराने की अपील की है। जय पवार ने शनिवार को मीडिया से कहा कि शरद पवार भी यही चाहते हैं।
Maharashtra:: घटना का पूरा विवरण
वैवाहिक कलह आम बात, किसी एक साथी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप नहीं लगा सकते- हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि घरेलू जीवन में वैवाहिक कलह आम बात है। किसी पति या पत्नी पर सिर्फ वैवाहिक कलह के कारण आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप नहीं लगाया जा सकता। इस टिप्पणी के साथ हाईकोर्ट ने पति की आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक महिला के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द कर दिया। हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने पिछले हफ्ते अपने आदेश में कहा, आत्महत्या के लिए आरोपी की ओर से पीड़ित को उकसाना या प्रत्यक्ष रूप से प्रेरित करना आवश्यक है। ऐसे मामलों में, यह नहीं माना जा सकता कि एक साथी के उकसाने के कारण दूसरे ने आत्महत्या की। अदालत ने 49 वर्षीय महिला, जो पेशे से शिक्षिका हैं, की याचिका को स्वीकार कर लिया। इसमें अमरावती पुलिस की 2019 में उनके खिलाफ दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले को रद्द करने की मांग की गई थी।
जस्टिस उर्मिला जोशी फाल्के की पीठ ने कहा कि इस मामले में पति और पत्नी दोनों ने एक-दूसरे पर दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, इसलिए अधिक से अधिक यह कहा जा सकता है कि महिला पति की हताशा का कारण हो सकती है। इस प्रकार के मतभेद और असहमति घरेलू जीवन में आम बात है और जब तक कोई दोषी इरादा साबित न हो जाए, तब तक आमतौर पर यह साबित करना संभव नहीं है कि महिला अपने पति की मृत्यु के लिए जिम्मेदार थी।
सड़क पर दरार में फंसी बाइक को जीप ने टक्कर मारी, व्यक्ति की मौत
पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार को एक सड़क पर गहरी दरार में मोटरसाइकिल का टायर फंस जाने के बाद जीप ने 40 वर्षीय व्यक्ति की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम करीब 5 बजे माजलगांव तहसील के अबुजवाड़ी चौराहे के पास हुई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित अशोक जीजा गोजे माजलगांव की ओर जा रहे थे, तभी खामगांव और पंढरपुर के बीच राजमार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल का एक टायर एक गहरी दरार में फंस गया। तभी पीछे से आ रही एक जीप ने उन्हें टक्कर मारी और तेजी से भाग गई। अधिकारी ने बताया कि गोजे को तुरंत माजलगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है और पीड़ित के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
