SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Mahashivratri
Meta Description: Mahashivratri News: Mahashivratri 2026: भगवान शिव की आभा से दमक रहा बरेली, नाथ नगरी में आज विराजेंगे नंदी और नटराज – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: mahashivratri-bareilly-is-glowing-with-the-aura-of-lord-shiva-nandi-and-nataraja-will-be-seated-in-nath-nagari-today-2026-02-15
Mahashivratri: मुख्य समाचार और अपडेट
Mahashivratri: 1 of 7 नंदी और नटराज की प्रतिमा – फोटो : अमर उजाला
बरेली में महाशिवरात्रि पर शहर शिव की आभा से दमक रहा है। शहर की आध्यात्मिक पहचान को विस्तार देते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शनिवार को अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। शहर के दो प्रमुख प्रवेश द्वारों पर स्थापित की गई नंदी और नटराज की प्रतिमाओं का रविवार को लोकार्पण किया जाएगा। ये न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएंगी, बल्कि यहां आने वाले लोगों को यहां की सांस्कृतिक विविधता से परिचित भी कराएंगी।
Mahashivratri: घटना का पूरा विवरण
Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
बीडीए की ओर से झुमका तिराहे के समीप स्थित अवैद्यनाथ द्वार पर नंदी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। भगवान शिव के वाहन नंदी की यह प्रतिमा शक्ति और भक्ति का प्रतीक बनकर उभरेगी। लखनऊ की ओर से शहर आने वाले लोगों के स्वागत के लिए रजऊ परसपुर के पास भगवान शिव के नटराज स्वरूप की भव्य प्रतिमा लगाई गई है। कला और संस्कृति के अद्भुत सामंजस्य वाली यह प्रतिमा शहर की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगी।
3 of 7 रंग बिरंगी लाइटों से सजा अवैद्यनाथ चौक – फोटो : बीडीए
Mahashivratri: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
शिव भक्ति से बंधी शहर की सीमाएं
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए के मुताबिक, इन दोनों प्रतिमाओं के स्थापित स्थापित होने से शहर की भौगोलिक और आध्यात्मिक सीमाएं शिव भक्ति के सूत्र में बंध गई हैं। ये शहर की पहचान को पुख्ता करेंगी। यहां प्रवेश करते ही पर्यटकों को शांति और श्रद्धा का अहसास होगा। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर इन प्रतिमाओं और उनके आसपास के क्षेत्रों को विशेष रूप से सजाया गया है। पूरा माहौल उत्सव जैसा प्रतीत हो रहा है।
बरेली विकास प्रधिकरण की पहल पर साहूकारा व आलमगिरीगंज के सराफा बाजार में सजावट कराई गई है। दुकानदारों ने दुकान के बाहर फूलों के गमले सजाए हैं, जिससे बाजार की सुंदरता और बढ़ गई है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

