SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Mahoba:
Meta Description: Mahoba: News: Mahoba: गोशालाओं के पास मृत गोवंश मिलने पर दो पंचायत सचिव निलंबित – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: mahoba:-mahoba-two-panchayat-secretaries-suspended-after-dead-cattle-found-near-cow-shelters-2026-01-09
Mahoba:: मुख्य समाचार और अपडेट
Mahoba:: ग्राम पंचायत इंद्रहटा में गोशाला के पास गोवंशों के मृत और कंकाल मिलने पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया था। कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को जिलेभर के हिंदू संगठन लामबंद हो गए। विहिप, बजरंग दल, शिवसेना आदि के दो सैकड़ा से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ, सचिव और ग्राम प्रधानों के खिलाफ एफआईआर की मांग की। एडीएम कुंवर पंकज व अपर एसपी वंदना सिंह ने पदाधिकारियों को समझाया। उन्होंने सचिवों के निलंबन और मामले की जांच का भरोसा दिया। पदाधिकारियों ने दो दिन में एफआईआर कराने की बात कही, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।हिंदू संगठनों के विरोध के बाद प्रशासन ने जांच कराई। एसडीएम कुलपहाड़ ने बुधवारा गोशाला का निरीक्षण किया, जहां ठंड से बचाव के कोई प्रबंध नहीं मिले और कंकाल पाए गए। सचिव दीपक कुमार को निलंबित किया गया। इंद्रहटा गोशाला में अभिलेखों में 115 गोवंश थे, पर मौके पर 113 मिले।चार मृत गोवंश सात से आठ दिन पुराने मिले, जिनका पोस्टमार्टम कराया गया। सड़क किनारे 13 कंकाल व आठ मृत गोवंश मिले। यहां के सचिव अनस मतीन को भी निलंबित किया गया। जिला विकास अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि ठंड से बचाव के इंतजाम न करने और उदासीनता पर दोनों सचिवों को निलंबित किया गया है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
