SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Meerut:
Meta Description: Meerut: News: Meerut: स्कूल बस में छात्र को पीटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से धक्कामुक्की कर छुड़ाया हिस्ट्रीशीटर – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: meerut:-meerut-clash-with-police-in-kharkhoda-women-free-history-sheeter-accused-of-attacking-student-in-school-bus-2026-02-28
Meerut:: मुख्य समाचार और अपडेट
Meerut:: और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
खरखौदा थाना क्षेत्र के कैली गांव में शुक्रवार शाम स्कूल बस में छात्र पर हमला करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर अभिषेक त्यागी उर्फ कलवा को गिरफ्तार करने गई स्वाट टीम से धक्का-मुक्की की गई। आरोपी पक्ष की महिलाओं और परिजनों ने टीम को घेरकर जमकर हंगामा किया और हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर की ताई और भांजी समेत 11 आरोपियों पर पुलिस कार्य में बाधा आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिकेत और मोहित पंडित निवासी फफूंडा लोहियानगर को गिरफ्तार कर लिया।
Meerut:: घटना का पूरा विवरण
लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े स्कूल बस रोककर दसवीं कक्षा के छात्र जतिन त्यागी पर डंडों से हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने जतिन के पिता योगेश त्यागी ने आरोपी हरकित बैसोया, एक नाबालिग व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच में इस मामले में हिस्ट्रीशीटर का भी नाम सामने आया था। पुलिस की दो टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थीं। शुक्रवार को सिटी स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश गौड़ के नेतृत्व में हिस्ट्रीशीटर व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कैली गांव पहुंची थी। उनके साथ खरखौदा थाना पुलिस भी थी।
पुलिस को देखकर भागा आरोपी, 500 मीटर दौड़ाया
पुलिस ने बताया कि टीम ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गांव में एक चबूतरे पर बैठा देखा लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। स्वाट टीम ने आरोपी का पीछा किया। लगभग 500 मीटर दूर भागने पर स्वाट टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान थाना पुलिस पीछे रह गई थी। जैसे ही स्वाट टीम हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लेकर लौट रही थी। तभी हिस्ट्रीशीटर के परिवार की महिलाओं और अन्य परिजनों ने टीम को घेर लिया।
Meerut:: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
उन्होंने स्वाट टीम से धक्का-मुक्की कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिया। स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश गौड़ से भी धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने मामले में हिस्ट्रीशीटर अभिषेक त्यागी उर्फ कलवा, उसकी ताई, भांजी व सोनू त्यागी, टोनू, हर्षित, गौरव, सुनील, सुर्रा, मिंटू, कलुआ पर प्राथमिकी दर्ज की है।
फेक आईडी बनाकर शिक्षिका को मैसेज करने पर शुरू हुआ विवाद
पूरे प्रकरण में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पिता योगेश त्यागी ने बताया कि जतिन के सहपाठी हरिकेत ने छह माह पहले उनके बेटे के नाम से इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बना ली थी। इस आईडी से आरोपी ने अपनी शिक्षिका को अश्लील मैसेज किए। इससे नाराज होकर शिक्षिका ने जतिन का मोबाइल फोन छीन लिया था और कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
इसके बावजूद शिक्षिका के पास फेक आईडी से मैसेज आ रहे थे। शिक्षिका ने जब पिता को बताया तो उन्होंने इस मामले में साइबर सेल में प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। इसकी जांच की गई तो आरोपी का नाम सामने आ गया। इससे क्षुब्ध होकर आरोपी ने स्कूल बस रुकवाकर जतिन पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना का वीडियो वायरल है और छात्रों की सुरक्षा पर लोग सवाल उठाने लगे थे। हालांकि जतिन के पिता का कहना है कि इस मामले में हिस्ट्रीशीटर शामिल है या नहीं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन जिसने सबसे ज्यादा जतिन को पीटा, उसका नाम तुषार है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वारदात के दौरान हिस्ट्रीशीटर भी बस में चढ़ा था और उसने भी हमला किया था।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
