SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Moradabad:
Meta Description: Moradabad: News: Moradabad: मैंने तो बेटी खो दी, कोई दूसरी बच्ची न हो कुत्तों का शिकार, जान गंवाने वाली नुरसद की मां की गुहार – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: moradabad:-moradabad-i-lost-my-daughter-i-don-t-want-any-child-become-victim-of-these-dogs-pleads-nusrath-mother-2026-01-22
Moradabad:: मुख्य समाचार और अपडेट
Moradabad:: डिलारी के काजीपुरा में कुत्तों के झुंड के हमले में जान गंवाने वाली चार साल की बच्ची नुरसद के पिता नौशाद ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी तो खो दी लेकिन अब कोई और बच्ची इन खूंखार कुत्तों का शिकार न हो। उन्होंने मांग रखी है कि प्रशासन विशेष अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़वाए।
नौशाद के परिवार के साथ ही इस घटना से पूरा गांव दुखी है। डिलारी क्षेत्र के काजीपुरा गांव निवासी नौशाद की बेटी नुरसद (4) घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची अचानक गायब हो गई थी। काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे।रात करीब आठ बजे परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश करते हुए तालाब के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुत्तों का झुंड बच्ची को नोच रहा था। कुत्ते बच्ची का एक पैर खा गए थे। लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को उठाया तब तक बच्ची की सांसें थम चुकी थी।सोमवार की रात से लेकर मंगलवार तक नौशाद के घर लोगों का आना जाना लगा रहा। नौशाद ने बताया कि बेटी घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई थी। नौशाद ने मांग रखी है कि खूंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।ग्राम पंचायत काजीपुरा के ग्राम प्रधान फारूख अहमद ने खंड विकास अधिकारी से गांव में कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

