SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Bareilly
Meta Description: Bareilly News: Bareilly News: हरियाली पर चलेगी आरी, पांच सड़कों के चौड़ीकरण के लिए काटे जाएंगे दो हजार से अधिक पेड़ – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: more-than-2-000-trees-will-be-cut-for-the-widening-of-five-roads-in-bareilly-2026-02-23
Bareilly: मुख्य समाचार और अपडेट
Bareilly: बरेली जिले की पांच सड़कों के चौड़ीकरण के लिए हरियाली पर आरी चलेगी। कुल 2,112 पेड़ काटे जाएंगे। बिजली के 1,016 खंभों को भी शिफ्ट किया जाएगा। सड़कों के टेंडर हो चुके हैं। पेड़ों की कटाई का काम वन विभाग को व बिजली के खंभों की शिफ्टिंग का काम विद्युत निगम को दे दिया गया है। पीडब्ल्यूडी 66.51 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों का चौड़ीकरण कराएगा।
राज्य सड़क निधि योजना के तहत मिर्जापुर से नरखेड़ा मंडवा वंशीपुर होते हुए आनंदपुर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाना है। 12.57 किमी मार्ग को 26.39 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। पेड़ों की कटाई व बिजली के खंभों की शिफ्टिंग पर 93 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां 636 पेड़ काटे जाएंगे, जबकि 365 खंभों को हटाया जाएगा। फरीदपुर बीसलपुर मार्ग से रसूला चौराहे से ककरा कला होते हुए रम्पुरा प्रवीण मार्ग के चौड़ीकरण (13.30 किमी) पर 27.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां 491 पेड़ों को काटा जाएगा। 304 खंभे शिफ्ट किए जाएंगे।आंवला से उसैला मार्ग (5.81 किमी) का चौड़ीकरण 11.87 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। इस मार्ग पर 203 पेड़ काटे जाएंगे और 135 खंभे शिफ्ट किए जाएंगे। आंवला बदायूं मार्ग के आठ किमी हिस्से के चौड़ीकरण पर 14.41 करोड़ खर्च होंगे। यहां 690 पेड़ काटे जाएंगे और 84 खंभों को शिफ्ट किया जाएगा। इंडस्ट्री लाजिस्टिक पार्क योजना से आंवला रेलवे पोषक मार्ग के चौड़ीकरण पर 9.72 करोड़ खर्च होंगे। यहां 92 पेड़ काटे जाएंगे और 128 खंभे शिफ्ट किए जाएंगे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
