SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Raebareli
Meta Description: Raebareli News: Raebareli News: दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट कर रहा था भतीजा, विरोध किया तो चाची को उतार दिया मौत के घाट – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: nephew-killed-his-aunt-in-broad-daylight-for-resisting-robbery-in-raebareli-2026-01-16
Raebareli: मुख्य समाचार और अपडेट
Raebareli: यूपी के रायबरेली में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक ने घर में घुसकर शिक्षक की पत्नी की हत्या कर दी। महिला के घर में अकेले होने पर वह लूटपाट कर रहा था। विरोध करने उसने मौत के घाट उतार दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रामजीपुरम बस्तेपुर की है। यहां के रहने वाले अभिनव तिवारी शिक्षक हैं। वह सलोन के प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। शुक्रवार को अभिनव स्कूल गए थे। उनकी बेटी अनुषा तिवारी कक्षा 09 में पढ़ती है। वह भी स्कूल गई थी। घर में पत्नी स्वप्निल तिवारी थीं। विज्ञापन विज्ञापन
Raebareli: घटना का पूरा विवरण
रसोई में चाय बनाने चली गईं सुबह करीब 11:30 बजे गांव के रिश्ते से भतीजे वैभव तिवारी ने घर की डोर बेल बजाई। स्वप्निल ने दरवाजा खोला तो वैभव को देखकर उसे अंदर बुलाया। उसने चाय पीने की फरमाइश की। इस पर स्वप्निल रसोई में चाय बनाने चली गईं। इसी बीच, वैभव ने घर के कमरों में घुसकर जेवर और अन्य कीमती सामानों की खंगालने लगा।
स्वप्निल चाय लेकर लौटीं तो उन्होंने वैभव को जेवर हाथ में लिए देखा तो विरोध किया। इस पर वैभव ने स्वप्निल के साथ मारपीट शुरू कर दी। लेकिन, वह हिम्मत नहीं हारी और विरोध करती रहीं। खुद को घिरता देख आरोपी ने गला दबाकर स्वप्निल की हत्या कर दी। इसके बाद घर से भागने लगा। शोरगुल सुनकर पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। जैसे ही वैभव घर से बाहर निकला, लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसने लोगों से हाथापाई भी की। लेकिन, मोहल्लेवालों ने उसे भागने नहीं दिया।
घटना की सूचना मिली तो सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार और कोतवाल शिव शंकर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। स्वप्निल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, खबर मिली तो अभिनव बदहवास हाल में घर पहुंचे। पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट, रिश्तेदारी का फायदा उठाया अभिनव ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि लूटपाट करने के इरादे से घर में घुसकर वैभव ने उनकी पत्नी स्वप्निल की गला दबाकर हत्या की है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, वैभव के पिता संतोष तिवारी और शिक्षक अभिनव का पैतृक गांव करहिया, नवाबगंज, प्रतापगढ़ में है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
