...

Lakhimpur Kheri News: नन्हे कदमों के साथ नए शैक्षिक सत्र का आरंभ

josephben1999gd@gmail.com
5 Min Read
Lakhimpur Kheri News: नन्हे कदमों के साथ नए शैक्षिक सत्र का आरंभ: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: नन्हे कदमों के साथ नए शैक्षिक सत्र का आरंभ – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: new-academic-session-begins-with-small-steps-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-171775-2026-04-01

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पहले दिन स्कूलों के मुख्य द्वार गुब्बारों और झालरों से सजाए गए थे। सुबह आठ बजे बच्चों का स्वागत कर उन्हें प्रवेश दिया गया। सदर विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत भव्य रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने अभिभावकों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई में घर का सहयोग भी बेहद जरूरी है। जिले के 3106 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को किताबें बांटी गईं। बीएसए ने निर्देश दिए कि दो से तीन दिन के भीतर सभी बच्चों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएं।धूमधाम से मना प्रवेश उत्सवअलीगंज। कंपोजिट विद्यालय पचतौर में स्कूल चलो अभियान के तहत प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। रैली निकाली गई और बच्चों का रोली टीका कर स्वागत किया गया। विद्यालय को फूल-मालाओं से सजाया गया और बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुमार वर्मा, द्वारिका प्रसाद शुक्ला, आनंद कुमार, गीतांजलि अग्रवाल, शिल्पी वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैलीधौरहरा/पसगवां। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धौरहरा में छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। छात्राएं बैनर और स्लोगन लेकर ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ के नारे लगाती रहीं। इस दौरान वार्डेन गरिमा सिंह, तनुजा पांडे, शिखा अवस्थी, शालिनी सिंह, खुशबू सहित कई लोग मौजूद रहे। पसगवां के पीएम श्री कंपोजिट स्कूल मोहिउद्दीनपुर में नवप्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर और उपहार देकर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह, शिक्षक विनीत कुमार, विकास मिश्र, पुष्पा देवी, राकेश कुमार और गीता देवी मौजूद रहे। संवादकेक काटकर किया नवप्रवेशी बच्चों का स्वागतसिकंदराबाद। प्राथमिक विद्यालय सेहरूआ में नवप्रवेशित बच्चों के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को केक खिलाकर स्वागत किया गया। विद्यालय को गुब्बारों से सजाया गया, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार, सहायक अध्यापक तुषिता तिवारी और स्वाति वर्मा मौजूद रहीं। संवादसंगोष्ठी के साथ नए सत्र का आगाजमोहम्मदी। संविलियन विद्यालय बैदा में स्कूल चलो अभियान के तहत शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार रामबालक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और नियमित उपस्थिति वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान दिलीप यादव, सच्चिदानंद रॉय, शचींद्रनाथ दीक्षित, फरीद अहमद, एआरपी अभिषेक मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे। संवादनन्हे-मुन्नों का जोरदार स्वागतबेहजम। उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरिया में नए सत्र के पहले दिन बच्चों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी देवेश राय ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार सहित स्टाफ मौजूद रहा। संवादतिलक लगाकर किया स्वागत, निकाली रैलीउचौलिया। नए सत्र के पहले दिन स्कूलों को फूल-मालाओं और गुब्बारों से सजाया गया। बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल चलो और संचारी रोग जागरूकता रैली भी निकाली गई। बच्चों को नई किताबें भी वितरित की गईं।प्रार्थना सभा में अखबार पढ़कर दिया ज्ञानबेलरायां। ग्राम डांगा प्राथमिक विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें बिस्कुट, कॉपी, पेंसिल आदि वितरित किए गए। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से समाचार पत्र पढ़वाकर ज्ञानवर्धन कराया गया। संवादपहले दिन पांच बच्चों का हुआ नामांकनमैलानी। प्राथमिक विद्यालय नारंग में नए सत्र के पहले दिन पांच नवप्रवेशी बच्चों का नामांकन किया गया। बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें गुब्बारे व चॉकलेट वितरित किए गए। स्कूल चलो अभियान के तहत रैली भी निकाली गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक सुभाष सक्सेना सहित स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे। संवाद

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.