News Updates: CM ममता के समर्थन में आए संजय राउत; बंगाल में तृणमूल सांसद ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

3 Min Read
News Updates: CM ममता के समर्थन में आए संजय राउत; बंगाल में तृणमूल सांसद ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: News

Meta Description: News News: News Updates: CM ममता के समर्थन में आए संजय राउत; बंगाल में तृणमूल सांसद ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: news-updates-20th-jan-north-east-west-south-india-elections-2025-politics-crime-national-news-in-hindi-2026-03-20

News: मुख्य समाचार और अपडेट

News: Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

चुनाव आयोग के तबादले वाले आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे TMC सांसद

तृणमूल कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने कोलकाता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद चुनाव आयोग की तरफ से किए गए तबादले को चुनौती दी है। शुक्रवार को दायर याचिका में टीएमसी सांसद ने कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश एक साथ जारी किए जाने पर सवाल उठाया। याचिकाकर्ता ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को प्रतिवादी बनाया है। चीफ जस्टिस सुजॉय पॉल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष शीघ्र सुनवाई का अनुरोध भी किया गया। याचिका पर अगले सप्ताह की शुरुआत में सुनवाई होने की संभावना है। बता दें कि चुनाव आयोग ने 15 मार्च को विधानसभा चुनावों की घोषणा की थी। इसके बाद कुछ ही घंटों के भीतर राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को बदल दिया था।

पश्चिम बंगाल में बढ़ती सियासी सरगर्मियों के बीच ममता बनर्जी को महाराष्ट्र से भी समर्थन मिल रहा है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को हराना असंभव है। राउत ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार भी यह जानते हैं। उन्होंने शीर्ष सरकारी अधिकारियों के तबादलों को ‘पश्चिम बंगाल पर पूर्ण नियंत्रण’ बताया। राउत ने कहा कि देश की जनता ममता बनर्जी के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि ममता बनर्जी एक बार फिर पश्चिम बंगाल में विजयी होंगी। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए 50 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों को ‘अघोषित आपातकाल’ करार दिया था। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों पर चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल, 2026 को होंगे। मतगणना 4 मई, 2026 को होगी।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version