SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: भारत-नेपाल सीमा पर एक किलो चांदी के जेवर जब्त – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: one-kilogram-of-silver-jewellery-seized-at-the-india-nepal-border-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169435-2026-03-01
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: सशस्त्र सीमा बल की 39वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट संदीप कुमार मीणा ने बताया कि शनिवार शाम सीमा की आउट पोस्ट पर नेपाल आने-जाने वाले लोगों और सामान की बैगेज स्केनिंग मशीन से जांच की जा रही थी। इसी दौरान राजकोट निवासी ताम्रकार महेशभाई विरेनभाई गौरीफंटा से धनगढ़ी (नेपाल) की ओर जा रहे थे।चेकिंग के दौरान उनके नीले रंग के बैग को स्केनिंग मशीन से गुजारा गया, जिसमें संदिग्ध वस्तु का संकेत मिला। गवाहों की मौजूदगी में बैग की तलाशी लेने पर पुराने कपड़ों के बीच सफेद कागज में लिपटे चांदी के जेवर बरामद हुए।अधिकारियों के अनुसार जिले में कोई सरकारी मान्यता प्राप्त मूल्यांकनकर्ता उपलब्ध नहीं था। ऐसे में जेवरों की जांच पलिया स्थित विशाल ज्वेलर्स से कराई गई। जांच में पुष्टि हुई कि बरामद जेवर करीब 90 प्रतिशत शुद्ध चांदी के हैं।व्यक्ति बरामद जेवरों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर टीम ने सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेवरों को जब्त कर लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

