SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेतों में तेंदुए की आहट से दहशत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: panic-due-to-leopards-sound-in-sugarcane-fields-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-169232-2026-02-26
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों से तेंदुआ गांव के आसपास खेतों में घूमता दिखाई दे रहा है। इससे किसान और खेतों में काम करने वाले मजदूरों में डर का माहौल बना हुआ है। लोग अब अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और इलाके में निगरानी शुरू कर दी। दक्षिण निघासन के लुधौरी वन रेंज के रेंजर मोबिन आरिफ ने बताया कि टीम को तत्काल गांव भेजा गया है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और संदिग्ध स्थानों पर गश्त बढ़ा दी गई है।बृहस्पतिवार को लुधौरी वन रेंज के ही कोनहापुरवा गांव के बाहर भी तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। गांव के पश्चिम दिशा में स्थित प्यारे लाल के गन्ने के खेत में तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आई। सूचना मिलने पर वन दारोगा अखिलेश रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खेतों में कांबिंग कर जांच की। टीम को तेंदुए के पगचिह्न मिले, इससे इलाके में उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई।वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, समूह में खेतों पर जाने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर नहीं भेजा जाता, तब तक गांवों में भय का माहौल बना रहेगा। उन्होंने वन विभाग से लगातार निगरानी और जल्द कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
