SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: पुलिस दोस्त है…परेशानी में करें कॉल, मदद को मुस्तैद होगी पुलिस – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: police-is-a-friendcall-in-trouble-police-will-be-ready-to-help-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-167172-2026-01-31
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: अमर उजाला की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में पहुंची संविलियन विद्यालय लखीमपुर देहात की छात्राओं से महिला थाना प्रभारी ने कहा कि महिला अपराध को रोकने के लिए 1090 हेल्पलाइन नंबर है। इसको डायल करने के चंद मिनटों के भीतर पुलिस आपके पास होगी। कॉल करने वाली महिला, छात्रा का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।कहा कि डिजिटल के दौर में मोबाइल फोन सभी के लिए अहम हो गया है। ऐसे में आपको ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने निजी फोटो, वीडियो और पर्सनल जानकारियां साझा न करें। अगर गलती से ऐसा हो भी जाता है तो तत्काल साइबर थाने में शिकायत करें।छात्राओं को महिला थाने की कार्यशैली से रूबरू कराते हुए बताया कि अपराधियों से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर 1090 भूल जाएं तो 112 पर भी कॉल कर सकते हैं। थाना प्रभारी एक-एक छात्रा से रूबरू हुईं। इसके बाद एसओ ने थाने के एक-एक पटल पर छात्राओं को ले जाकर उन्हें थाने पर काम करने का तरीका समझाया। इसके अलावा थाने पर आने वाली शिकायतों का कैसे निपटारा कराया जाता है, इसको बारीकी से समझा।इस मौके पर थाने की सारिका, सुमनलता, बब्ली पवार, शकील खान व शिक्षकों में गुलरुख सुल्ताना, दीप्ती बैसवार व सुहेल अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
