SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lucknow
Meta Description: Lucknow News: Lucknow News: आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी, तेज हवा से तार-पोल टूटे; जनजीवन प्रभावित – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: power-supply-disrupted-in-lucknow-due-to-storm-and-rain-throwing-public-life-out-of-gear-2026-03-20
Lucknow: मुख्य समाचार और अपडेट
Lucknow: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह आंधी-पानी के कारण शहर से लेकर गांव तक अलग-अलग इलाकों की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। ग्रामीण क्षेत्रों में लाइनों पर पेड़ गिरने से तार व पोल टूटने की भी घटनाएं हुई। हालांकि, कुछ इलाकों को छोड़कर अन्य जगहों पर बिजली को सामान्य होने में एक से चार घंटे का समय लगा। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
11 व 33 केवी लाइन के तार टूटने और फॉल्ट के कारण गोमतीनगर, अमीनाबाद, चिनहट, गोमतीनगर विस्तार, सरोजनीनगर, मोहान रोड, हरदोई रोड, उतरेठिया, आशियाना, इटौंजा, बीकेटी के उपभोक्ताओं की बत्ती गुल रही। जिम्मेदार इंजीनियरों ने बताया कि ज्यादातर इलाकों की बिजली एक घंटे के भीतर सामान्य हो गई थी।दरअसल, लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली और सुबह घने काले बादल छा गए। तेज हवाओं के झोंकों के बीच करीब 9 बजे दिन में ही अंधेरा छा गया। जिससे लोगों को दिन में ही गाड़ियों की लाइट्स जलानी पड़ी।इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसने मौसम को पूरी तरह ठंडा कर दिया। शहर के बाहरी इलाकों में कहीं कहीं ओले गिरने की भी सूचना मिली।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही और दिन भर मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। तापमान में लगभग 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
