SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Prayagraj
Meta Description: Prayagraj News: Prayagraj : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का धरना जारी, समर्थन में पहुंचे इविवि के छात्रों लगाए नारे – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: prayagraj-shankaracharya-swami-avimukteshwarananda-s-protest-continues-2026-01-25
Prayagraj: मुख्य समाचार और अपडेट
Prayagraj: अच्छा कार्य होता है तो वह उपद्रव फैलाते हैं : बिनैका बाबा
मेले में आए कई साधु-संत सीधे तौर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ खुलकर सामने आने लगे हैं। साकेत धाम आश्रम बड़ा भक्तमाल राजगढ़, मध्य प्रदेश के जगद्गुरू स्वामी राम सुभग देवाचार्यजी महाराज बिनैका बाबा ने कहा है कि अच्छा कार्य होता है तो वह उपद्रव फैलाते हैं। संन्यासी का न तो कोई मान-सम्मान होता है न ही अपमान होता है। जब कोई व्यक्ति संन्यास धारण करता है, उसी समय सब कुछ नष्ट हो जाता है।
उन्होंने कहा है कि माघ मेले में यह कोई परंपरा और नियम नहीं है कि कोई भी व्यक्ति पालकी से स्नान करने जाए। अन्य शंकराचार्यों ने भी बगैर पालकी के संगम स्नान किया है। वहीं, शृंग्वेरपुर धाम के श्रीमद्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य महाराज ने मेले में वीआईपी कल्चर का विरोध करते हुए कहा है कि अगर बाबा रामदेव आते हैं, तो प्रशासन उन्हें अलग ट्रीटमेंट देता है। ऐसा करना गलत है क्योंकि सभी संत एक समान है। मेला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सभी संतों को आराम से स्नान कराएं। अगर इस विवाद की आड़ में सनातन धर्म पर हमला होगा तो संत इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। संत समाज सीएम योगी के साथ खड़ा है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

