SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Raid:
Meta Description: Raid: News: Raid: हिक्स थर्मामीटर में डिजिटल डेटा-कच्चे खातों की जांच पड़ताल जारी, खंगाले जा रहे ईमेल-व्हाट्सएप चैट – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: raid:-income-tax-department-raid-into-hicks-thermometer-continues-2026-01-08
Raid:: मुख्य समाचार और अपडेट
Raid:: अलीगढ़ के हिक्स थर्मामीटर की आईटीआई रोड स्थित फैक्टरी पर आयकर विभाग की छापेमारी 7 जनवरी को दूसरे दिन भी जारी रही। विभाग की टीम ने फैक्टरी परिसर के ही एक कमरे को अपना अस्थायी दफ्तर बना लिया है, जहां से कंपनी के खरीद-बिक्री के डिजिटल रिकॉर्ड की जांच और स्टाफ से पूछताछ की प्रक्रिया जारी है।
जांच के दूसरे दिन टीम का मुख्य फोकस कंपनी के डिजिटल डेटा पर रहा। सूत्रों के मुताबिक, विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों ने कंपनी के कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क की क्लोनिंग की। क्लाउड स्टोरेज का बैकअप लिया, ताकि फिजिकल स्टॉक के साथ इनका मिलान किया जा सके। इसके अलावा चैट और ईमेल की स्कैनिंग की। कंपनी के प्रमोटर्स और अकाउंटेंट के ईमेल और व्हाट्सएप चैट खंगाले जा रहे हैं। डिलीटेड डेटा की रिकवरी के लिए टीम उन ”कच्चे” खातों और डिलीट किए गए वाउचरों की तलाश कर रही है, जिनका उपयोग टैक्स चोरी के लिए किए जाने का संदेह है।आयकर विभाग की टीम फैक्टरी में मौजूद कच्चे और तैयार माल की गिनती कर रही है। जांच का एक बड़ा हिस्सा कंपनी के कचरे के दावों पर टिका है। विभाग को संदेह है कि मुनाफा कम दिखाने के लिए जानबूझकर कचरे के आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। इसके अलावा, उन सप्लायर्स की सूची तैयार की गई है, जिनसे कथित तौर पर केवल कागजी बिल लिए गए, लेकिन माल की कोई वास्तविक आपूर्ति नहीं हुई। जांच में कंपनी के मालिकों के निजी खर्चों को बिजनेस खर्च के रूप में दिखाने के भी पुख्ता सबूत मिलने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो यह कार्यवाही बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी जारी रह सकती है। वर्तमान में कंपनी का स्टाफ जांच टीम को सहयोग कर रहा है।आयकर विभाग की इस कार्रवाई का दायरा सिर्फ अलीगढ़ की फैक्टरी तक ही सीमित नहीं रहा है। आगरा में भी इस कंपनी के मालिकों के रिश्तेदारों के यहां भी आयकर विभाग की टीमें जांच-पड़ताल कर रही हैं। बुधवार को फैक्टरी परिसर में केवल अधिकारियों की गाड़ियों की आवाजाही देखी गई और बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहा।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
