SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Ram Navami
Meta Description: Ram Navami News: Ram Navami 2026: काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की उतारी आरती, आंखों में दिखी भक्ति की चमक – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: ram navami-ram-navami-2026-muslim-women-performed-aarti-of-lord-ram-in-varanasi-2026-03-27
Ram Navami: मुख्य समाचार और अपडेट
Ram Navami: वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने रामनवमी के अवसर पर प्रभु श्रीराम की महाआरती की। महिलाओं ने दुनिया को शांति का संदेश भेजा। महिलाओं के हाथों में सजावटी थाल, होठों पर रामनाम का मंत्र और आंखों में भक्ति की चमक दिखी। मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि धर्म बदलने से पूर्वज नहीं बदलते। प्रभु राम का जन्म विश्व के कल्याण के लिए हुआ था।
विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर सुभाष भवन में एकत्रित होकर हिंदू- मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम, माता जानकी की आरती उतारी। ढोल की थाप पर राम जन्म के गीत गाए गए।इस अवसर पर मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि आज मुस्लिम देश युद्ध, हिंसा और नफरत से जंग लड़ रहे, एक दूसरे को मार रहे हैं। अगर मुस्लिम देश भगवान राम के रास्ते पर चले तो उनके देश में शांति आएगी और युद्ध रुक जाएगा। भारत की महान संस्कृति ही एक मात्र रास्ता है शांति और प्रेम का। वह भगवान राम के आदर्शों पर चलकर ही सम्भव है। कहा कि राम हमारे पूर्वजों के पूर्वज हैं। उनकी भक्ति, आरती और उनके दर पर जाने से कोई रोक नहीं सकता।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

