Rampur: दस हजार की रिश्वत लेता यूपी पुलिस का दरोगा गिरफ्तार, महिला अफसर ने मिशन शक्ति केंद्र के कमरे में पकड़ा

3 Min Read
Rampur: दस हजार की रिश्वत लेता यूपी पुलिस का दरोगा गिरफ्तार, महिला अफसर ने मिशन शक्ति केंद्र के कमरे में पकड़ा: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Rampur:

Meta Description: Rampur: News: Rampur: दस हजार की रिश्वत लेता यूपी पुलिस का दरोगा गिरफ्तार, महिला अफसर ने मिशन शक्ति केंद्र के कमरे में पकड़ा – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: rampur:-rampur-up-police-sub-inspector-arrested-for-accepting-10-000-bribe-2026-03-17

Rampur:: मुख्य समाचार और अपडेट

Rampur:: भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) मुरादाबाद यूनिट की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए स्वार कोतवाली में तैनात दरोगा ओमकार नाथ को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे तत्काल ही अपने साथ थाना अजीमनगर ले गई, जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दरोगा को एक महिला द्वारा दिए गए शिकायती पत्र की जांच के नाम पर शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट लगाने पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है।थाना अजीमनगर अंतर्गत सींगनखेड़ा गांव निवासी यशवीर सिंह का उनकी पत्नी पूजा रानी से कुछ विवाद चल रहा था।पूजा रानी का मायका स्वार कोतवाली क्षेत्र के गद्दीनगली गांव का है। इनका विवाद अजीमनगर पुलिस में पहुंचा था जिसकी जांच दरोगा ओमकार नाथ ने की थी। बताते हैं कि मामले का निपटारा होने के बाद जांच अधिकारी का स्वार कोतवाली में तबादला हो गया।आरोप है कि इसके बाद भी दरोगा ने यशवीर सिंह पर दस हजार रुपये देने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने दरोगा की बातचीत मोबाइल में रिकार्ड कर ली। उसने साक्ष्यों समेत इस मामले में एंटी करप्शन मुरादाबाद को शिकायत की थी। एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।एंटी करप्शन की इंस्पेक्टर राखी के नेतृत्व टीम मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे स्वार कोतवाली पहुंची और योजनाबद्ध ढंग से मिशन शक्ति केंद्र कमरे में जाकर दरोगा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। टीम आरोपी दरोगा को तत्काल ही उठाकर अपने साथ अजीमनगर थाने ले गई। जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version