SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: फिटनेस न कराने पर 41 स्कूली वाहनों की आरसी निलंबित – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: rc-of-41-school-vehicles-suspended-for-not-getting-fitness-done-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-170766-2026-03-19
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: परिवहन विभाग में 835 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, इसमें 51 वाहनों की फिटनेस नहीं कराई गई है। विभाग ने संबंधित वाहन स्वामियों के साथ ही स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर फिटनेस कराने के निर्देश दिए। कुछ ने तो फिटनेस कराने के लिए आवेदन कर दिया, लेकिन 41 वाहनों की ओर से न तो नोटिस का जवाब दिया न ही फिटनेस कराने की कोई प्रक्रिया शुरू की गई। विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए अंतिम नोटिस जारी कर 41 वाहनों की आरसी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है।एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया ने बताया कि संबंधित वाहन स्वामियों को कई बार नोटिस जारी किया, लेकिन फिटनेस नहीं कराई गई। ऐसे में आरसी निलंबित की गई। आरसी निलंबित होने के बाद अब यह वाहन संचालित नहीं हो सकते हैं। तीन महीने में निर्धारित जुर्माना जमा कराते हुए वाहनों की फिटनेस कराते हैं, तो आरसी बहाल कर दी जाएगी। नहीं तो आरसी निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।15 दिन चलेगा विशेष अभियान-एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि स्कूल वाहनों की जांच के लिए एक से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। वाहनों की फिटनेस सहित सभी बिंदुओं की जांच की जाएगी। कुछ भी कमी मिलती है तो सीज की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
