SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Shikohabad:
Meta Description: Shikohabad: News: Shikohabad: ग्राम प्रधान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…अधिवक्ता पर की थी फायरिंग – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: shikohabad:-village-head-arrested-in-police-encounter-over-firing-case-in-shikohabad-2026-01-17
Shikohabad:: मुख्य समाचार और अपडेट
Shikohabad:: और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
शिकोहाबाद के गांव जलालपुर में अधिवक्ता को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में ग्राम प्रधान पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक लाइसेंस राइफल, 6 जिंदा कारतूस एवं दो खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में कुछ दिनों पहले अधिवक्ता आशीष कुमार पर ग्राम प्रधान मुल्तान सिंह एवं उसके पुत्रों समेत कुछ अन्य लोगों ने हमला किया था। इसके साथ ही फायरिंग भी की थी। इस घटना की प्राथमिकी पीड़ित ने थाना शिकोहाबाद में दर्ज कराई थी। बीते बृहस्पतिवार की रात को प्राथमिकी दर्ज होने से आक्रोशित हुए ग्राम प्रधान मुल्तान सिंह एवं उसके पुत्रों तथा अन्य लोगों ने एक बार फिर घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने गांव में बृहस्पतिवार रात कई राउंड फायर किए थे। जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया था।
फायरिंग की इस घटना में पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत उसके बेटा एवं अन्य लोगों के खिलाफ दोबारा प्राथमिक की दर्ज की थी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर सीओ अरुण चौरसिया, इंसेक्टर अनुज कुमार तथा मक्खनपुर प्रभारी चमन शर्मा समेत पुलिस टीम नगला पोहपी रोड एनएच-19 रोड पर पहुंच गई। वहां से आ रहे मोटरसाइकिल सवार आरोपी ग्राम प्रधान से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने खुद को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं बाइक चला रहा एक अन्य अभियुक्त सोनू निवासी गांव जलालपुर मौके से भाग खड़ा हुआ।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
