SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: ठंड-गर्मी के फेर में बीमार बच्चे-बुजुर्ग – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: sick-children-and-elderly-in-the-heat-and-cold-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-168243-2026-02-14
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: शनिवार को चिल्ड्रेन वार्ड में सात बच्चे भर्ती थे। इनमें मरियम (उल्टी-दस्त), अवनीश (सीजर बुखार), आयुष (सीजर बुखार), उजर (सीवियर निमोनिया), मो. आरिश (बुखार), अर्श (सांस व बुखार) और श्रदन (सीवियर निमोनिया) शामिल हैं। इसके अलावा पुरुष वार्ड में 11, महिला वार्ड में 14 और वृद्धजन वार्ड के सभी 10 बेड पर मरीज भर्ती मिले।जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी के जिरियाटिक फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेई ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी मरीज बढ़े हैं। दिन में गर्मी और सुबह-शाम की ठंड बुजुर्गों के लिए ज्यादा परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने सलाह दी कि सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें, सिर और कान ढककर रखें, ठंडा पानी न पीयें और ताजा भोजन का सेवन करें।गर्माहट बढ़ते ही मच्छरों का हमला, लोग परेशानलखीमपुर खीरी। तापमान बढ़ने के साथ शहर और ग्रामीण इलाकों में मच्छरों का प्रकोप तेज हो गया है। शाम ढलते ही मच्छरों के झुंड लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। घरों के आसपास जमा गंदा पानी और नालियों की समुचित सफाई न होने से समस्या और गंभीर हो गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह तेज धूप रही, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हुआ, हालांकि शाम को हल्की ठंडक बनी रही। इसके बावजूद मच्छरों का असर कम नहीं हुआ। बचाव के लिए लोग मच्छररोधी उपकरण और दवाओं का सहारा ले रहे हैं। संवाद
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

