SIR: आपत्तियां व नोटिस का जवाब देने मतदाताओं को उपस्थिति होने में आ रही दिक्कत, घंटों लग रहे कतार में

3 Min Read
SIR: आपत्तियां व नोटिस का जवाब देने मतदाताओं को उपस्थिति होने में आ रही दिक्कत, घंटों लग रहे कतार में: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: SIR:

Meta Description: SIR: News: SIR: आपत्तियां व नोटिस का जवाब देने मतदाताओं को उपस्थिति होने में आ रही दिक्कत, घंटों लग रहे कतार में – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: sir:-responding-to-sir-objections-and-notices-2026-01-25

SIR:: मुख्य समाचार और अपडेट

SIR:: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में आपत्तियां व नोटिस का जवाब देने के लिए मतदाताओं को बूथों पर व्यक्तिगत उपस्थित होना पड़ रहा है। ऐसे में कामकाजी मतदाताओं के समक्ष बड़ी समस्या आ रही है। इस कारण राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा।

लिस्ट में आधार कार्ड से नाम भिन्न होने के कारण नोटिस प्राप्त हुआ है। दस्तावेज सही कराकर फिर से जमा करने आया हूं। यहां काफी समय लग गया।-देवेंद्रपाल सिंह, महादेव नगर कॉलोनी

पूरी जानकारी के साथ फाॅर्म बीएलओ को दिया था। इसके बाद भी मैपिंग नहीं हो सकी। समझ ही नहीं आ रहा किस कारण समस्या हुई है। यहां काफी समय से खड़े हैं।-राजपाल सिंह, सुखराम कॉलोनी

हाथरस जिले में कुल 11,63,525 मतदाता थे, जिनकी संख्या एसआईआर के बाद जारी सूची में घटकर 9,73,909 रह गई है। कुल 1,89,616 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इनके अलावा 1,22,352 मतदाता हैं, जिनका मिलान वर्ष 2003 की सूची से नहीं हुआ है। ये अपने दावे व आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। अब यहां व्यावहारिक समस्या यह है कि इनमें हजारों ऐसे मतदाता हैं, जो 2003 के बाद बालिग हुए हैं। लगातार वोट डालने के बावजूद इनके नाम एसआईआर की अनंतिम सूची में शामिल नहीं हो पाए। इन मतदाताओं के घर जब नोटिस पहुंचे तो उनकी सिरदर्दी बढ़ गई।बूथों पर आने वाले मतदाताओं को यहां काफी समय लग रहा है। आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ-साथ महिलाओं से उनके माता-पिता का भी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। इसके बाद फोटो खींचकर पोर्टल पर डिटेल अपडेट की जा रही है। इस सब प्रक्रिया में घंटों लग रहे हैंं।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version