Balrampur News: ईंधन की होड़ में हालात बेकाबू, ग्राहकों ने पंप कर्मी को पीटा; दांत से भी काटा

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Balrampur News: ईंधन की होड़ में हालात बेकाबू, ग्राहकों ने पंप कर्मी को पीटा; दांत से भी काटा: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Balrampur

Meta Description: Balrampur News: Balrampur News: ईंधन की होड़ में हालात बेकाबू, ग्राहकों ने पंप कर्मी को पीटा; दांत से भी काटा – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: situation-spirals-out-of-control-amidst-fuel-scramble-in-balrampur-customers-beat-pump-attendant-biting-him-2026-03-26

Balrampur: मुख्य समाचार और अपडेट

Balrampur: नगर के वीर विनय चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह सात बजे से ही ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक और कारों की लंबी कतार लग गई। भीड़ के कारण कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। एक बाइक सवार और पंप कर्मी के बीच कहासुनी बढ़ने लगी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर स्थिति संभाली।

उतरौला मार्ग स्थित गोंदीपुर पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म होने की सूचना चस्पा कर दी गई। ग्राहक उमेश और पंकज ने बताया कि कई पंपों पर भटकने के बाद भी पेट्रोल नहीं मिला, अब जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। गोंडा मार्ग स्थित राज पेट्रोल पंप पर भी दोपहर दो बजे के बाद ही ईंधन आपूर्ति शुरू हो सकी। सुबह से लाइन में लगे कई उपभोक्ता खाली हाथ लौटते रहे।

हरैया सतघरवा क्षेत्र में भी महमूदनगर और हरैया पेट्रोल पंप पर ईंधन न मिलने से लोग परेशान दिखे। किसान राम केवल ने बताया कि डीजल न मिलने से सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। राजाराम और सुनील कुमार ने कहा कि भोर से पंप खुलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन भीड़ के कारण नंबर नहीं आया। पेहर बाजार स्थित इंडियन ऑयल पंप पर बुधवार से ईंधन समाप्त है।

पंप संचालक संतोष यादव ने बताया कि भुगतान कर ऑर्डर दे दिया गया है, आपूर्ति मिलते ही वितरण शुरू किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति में अस्थायी व्यवधान के कारण यह स्थिति बनी है। टैंकर पहुंचने के बाद ईंधन वितरण सामान्य होने की उम्मीद है। लोगों से अपील की गई है कि घबराकर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन लें, ताकि सभी को पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा सके।

- Advertisement -

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.