...

Lakhimpur Kheri News: डीएनए जांच के बाद जंगल में आजाद होंगे छह गैंडे

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
Lakhimpur Kheri News: डीएनए जांच के बाद जंगल में आजाद होंगे छह गैंडे: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: डीएनए जांच के बाद जंगल में आजाद होंगे छह गैंडे – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: six-rhinos-will-be-released-into-the-wild-after-dna-testing-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-169762-2026-03-06

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: दुधवा नेशनल पार्क में गैंडा पुनर्वासन योजना की शुरुआत करीब 42 वर्ष पहले हुई थी। एक अप्रैल 1984 को असम के जंगलों से चार मादा और एक नर गैंडा लाकर दक्षिण सोनारीपुर रेंज के ककरहा क्षेत्र में बनाए गए 27 वर्ग किलोमीटर के सुरक्षित बाड़े में रखा गया था। शुरुआती दौर में दो मादा गैंडों की मौत हो जाने से योजना को झटका लगा, लेकिन बाद में नेपाल से चार मादा गैंडे लाकर इस परियोजना को आगे बढ़ाया गया।इसके बाद नर गैंडा ‘बांके’ के संसर्ग से गैंडों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती गई और वर्तमान में यह संख्या 45 तक पहुंच गई। हालांकि, लंबे समय तक अधिकांश गैंडा शावकों में एक ही नर गैंडे का डीएनए होने के कारण अनुवांशिक विविधता की समस्या सामने आई।इस चुनौती से निपटने के लिए पार्क प्रशासन ने गैंडों की डीएनए प्रोफाइल तैयार कराई है। रिपोर्ट मिलने के बाद चयनित छह गैंडों को रेडियो कॉलर लगाकर खुले जंगल में छोड़ा जाएगा, ताकि उनकी गतिविधियों पर निगरानी भी रखी जा सके।दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच. राजामोहन ने बताया कि गैंडों को स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़ने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएनए रिपोर्ट मिलते ही विशेषज्ञों की निगरानी में चार मादा और दो नर गैंडों को जंगल में छोड़ा जाएगा।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.