Balrampur News: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत; चार लोग गंभीर रूप से घायल

2 Min Read
Balrampur News: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत; चार लोग गंभीर रूप से घायल: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Balrampur

Meta Description: Balrampur News: Balrampur News: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत; चार लोग गंभीर रूप से घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: speeding-car-crashes-into-divider-in-balrampur-two-youths-dead-four-seriously-injured-2026-04-05

Balrampur: मुख्य समाचार और अपडेट

Balrampur: यूपी के बलरामपुर में शनिवार आधी रात करीब 1.30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा तुलसीपुर थाना क्षेत्र के चयपुरवा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति से तुलसीपुर की ओर जा रही थी। पुलिया के समीप चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर से जा भिड़ी। कार सवार युवक अंदर फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।हादसे में कार चालक आदिल पुत्र शफीक (21) निवासी पुरानी बाजार पचपेड़वा तथा अफरोज पुत्र भोला (20) निवासी जगदीशपुर पचपेड़वा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, कार में सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version