Lakhimpur Kheri News: सुआगाड़ा बना गंदगी का गढ़, शिकायतकर्ता को मिली धमकी

3 Min Read
Lakhimpur Kheri News: सुआगाड़ा बना गंदगी का गढ़, शिकायतकर्ता को मिली धमकी: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: सुआगाड़ा बना गंदगी का गढ़, शिकायतकर्ता को मिली धमकी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: suagada-has-become-a-hub-of-filth-the-complainant-received-threats-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-169370-2026-03-01

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया, उल्टा शिकायत करने वाले को धमकी का सामना करना पड़ा। पुराने एसपी बंगले के पीछे स्थित गांव में कई स्थानों पर नालियां कूड़े से पटी पड़ी हैं। कुछ जगहों पर पानी सड़क पर बह रहा है तो कई घरों में घुस चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले डेंगू सीजन में गांव में कई मौतें भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी स्थायी सफाई व्यवस्था नहीं बनाई गई।ग्रामीणों के अनुसार, बीते एक सप्ताह से प्रधान, सचिव, एडीओ पंचायत और बीडीओ से सफाई की मांग की जा रही थी। यहां तक कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। आरोप है कि जब एक शिकायतकर्ता ने सदर ब्लॉक के एडीओ पंचायत आकाश अवस्थी को फोन किया तो सफाई कराने के बजाय उसे पीटने की धमकी दी गई। इससे गांव में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय निवासी शिवांशु सिंह ने बताया कि चार दिनों से हमारे घर के अंदर नाली का पानी भरा है, जिससे जीना मुश्किल है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं है। घर में गंदा पानी भरने से बदबू फैलती है।शहर से सटा होने के बाद भी गांव नरक बना है। प्रधान से कई बार शिकायत की, लेकिन वे नहीं सुनते। प्रधान बोलते हैं कि 1076 पर शिकायत करो, तभी कुछ हो सकता है।-मोहम्मद चांदहमारे गांव का बुरा हाल है। यहां सफाई के नाम पर कुछ नहीं है। गांव में गंदगी की वजह से मच्छरों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले सालों में मौतें भी हो चुकी हैं।-रामधारनालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर भरता है, जिससे हम लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। खुद ही नालियों की सफाई करनी पड़ती है।-इस्लामजानकारी मिलते ही गांव में तत्काल सफाई कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराई गई है। साथ ही नियमित सफाई कराने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। शिकायतकर्ता को धमकी देने के मामले में एडीओ पंचायत से जवाब तलब किया जाएगा। -विशाल सिंह, डीपीआरओ

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version