SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Hathras
Meta Description: Hathras News: Hathras News: व्यवसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप, कारोबारी चिंतित, पुराने स्टॉक के सहारे चलाया जा रहा काम – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: supply-of-commercial-cylinders-stalled-in-hathras-2026-03-10
Hathras: मुख्य समाचार और अपडेट
Hathras: खाड़ी देशों में जारी युद्ध के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण हाथरस जिले में व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति लगभग ठप हो गई है। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार फिलहाल व्यवसायिक सिलिंडरों की नई आपूर्ति नहीं हो पा रही है। फिलहाल पुराने स्टॉक के सहारे काम चलाया जा रहा है।
अभी उच्चाधिकारियों के आदेश पर कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई बाधित है। घरेलू उपभोक्ताओं की बुकिंग पर सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। घरेलू गैस का स्टॉक भरपूर है।-वकील वार्ष्णेय, मैनेजर, गैस एजेंसी।
व्यवसायिक सिलिंडर की आपूर्ति ऊपर से ही बंद है। इस कारण आपूर्ति नहीं की जा रही। सर्वर पर बुकिंग में दिक्कत आई है। सर्वर चालू होगा तो बुकिंग सुचारू हो जाएगी।-मुकेश मौर्या, गैस एजेंसी संचालक।
हालांकि यह स्टॉक भी सीमित है, ऐसे में आने वाले दिनों में उत्पादन पूरी तरह प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। जिले में नमकीन, पोला, अचार, मुरब्बा और अन्य खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े कई छोटे उद्योग उत्पादन के लिए व्यवसायिक गैस सिलिंडरों पर ही निर्भर हैं। गैस की आपूर्ति बाधित होने से इन उद्योगों की उत्पादन क्षमता काफी कम हो गई है।उद्यमियों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो उत्पादन रोकना पड़ सकता है। गैस एजेंसियों का कहना है कि जैसे ही आपूर्ति सामान्य होगी, उपभोक्ताओं और उद्योगों को सिलिंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
