SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: छात्राओं से छेड़खानी करने वाला शिक्षक निलंबित – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: teacher-suspended-for-molesting-girl-students-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169302-2026-02-27
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: इस मामले में अभिभावकों ने चंदनचौकी पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं समेत पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन वह अभी तक पकड़ में नहीं आया है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि तलाश जारी है और आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा।खंड शिक्षा अधिकारी रमन सिंह ने विद्यालय पहुंचकर स्थलीय जांच की। कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं ने बयान में कहा कि शिक्षक सुनील कुमार उन्हें अश्लील तस्वीरें दिखाता, गंदी नजरों से देखता और शायरी सुनाता था। वह काॅपी चेक करने के बहाने छात्राओं के साथ बैड टच जैसी हरकतें करता और विरोध करने पर उन्हें पीटता था। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मामले में अनभिज्ञता जताई है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने पत्र जारी कर मामले की पुष्टि की और बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई।विभागीय जांच भी शुरूबीएसए ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी धौरहरा आशीष कुमार पांडे और जिला समन्वयक माला श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों को जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

