SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: तेंदुए के हमले में किशोर की मौत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: teenager-dies-in-leopard-attack-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169621-2026-03-03
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: सोमवार की रात 9:00 बजे ग्राम जसनगर निवासी गुरचरन का 14 वर्षीय पुत्र राजकमल जसनगर खैरेटिया के बीच मैलानी-नानपारा रेलवे ट्रैक किनारे जा रहा था। उसी वक्त पास के ही एक खाली झोंपड़ी में छिपे बैठे तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार कर खींच लिया और मार दिया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी होने पर जसनगर ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार, मेला राम, सरताज, लव कुमार, इस्लामुद्दीन और राकेश कुमार सहित ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए।सिख संगठन के गुरमीत सिंह रंधावा सहित किसान यूनियन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेंजर भूपेंद्र सिंह से किशोर का मुआवजा 20 लाख रुपये देने की मांग की। ग्रामीण डीएफओ का इंतजार करते रहे। इस बीच एसडीएम राजीव निगम, रेंजर भूपेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवकुमार की मान मनौव्वल के बाद परिजन और ग्रामीण पांच लाख रुपये का मुआवजे पर सहमत हो गए। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया करीब 2:30 बजे किशोर के शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया गया है।तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा और कैमराराजकमल की तेंदुए के हमले में मौत के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया गया है। इसके अलावा चार कैमरे भी लगाए गए हैं। वन विभाग की तीन गश्ती टीम को कांबिंग के लिए तैनात कर दिया गया है। संवाद
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

