Telangana: बीआरएस से निलंबन के बाद नई पार्टी बनाएगी के कविता, चुनावी रणनीति पर प्रशांत किशोर से बातचीत

3 Min Read
Telangana: बीआरएस से निलंबन के बाद नई पार्टी बनाएगी के कविता, चुनावी रणनीति पर प्रशांत किशोर से बातचीत: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Telangana:

Meta Description: Telangana: News: Telangana: बीआरएस से निलंबन के बाद नई पार्टी बनाएगी के कविता, चुनावी रणनीति पर प्रशांत किशोर से बातचीत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: telangana:-telangana-politics-kcr-daughter-k-kavitha-in-talks-with-prashant-kishor-to-launch-new-political-party-2026-01-19

Telangana:: मुख्य समाचार और अपडेट

Telangana:: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी कलवकुंतला कविता जल्द ही अपनी नई राजनीतिक पार्टी शुरू कर सकती हैं। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इसके लिए कविता ने मशहूर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से बातचीत की है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर हाल ही में पांच दिनों के लिए हैदराबाद आए थे। इस दौरान कविता ने उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच नई पार्टी की शुरुआत और तेलंगाना में इसके लिए राजनीतिक जगह बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कविता फिलहाल सांस्कृतिक संगठन ‘तेलंगाना जागृति’ की अध्यक्ष हैं और इसी बैनर तले सक्रिय हैं।कविता को सितंबर 2025 में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से सस्पेंड कर दिया गया था। उन्होंने अपने चचेरे भाइयों टी. हरीश राव और जे. संतोष कुमार पर आरोप लगाया था कि कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने केसीआर की छवि खराब की। इसके बाद कविता ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे इस महीने की शुरुआत में अध्यक्ष गुथा सुखेन्द्र रेड्डी ने स्वीकार कर लिया था।कविता ने एलान किया है कि उनका नया राजनीतिक मंच अगले विधानसभा चुनाव लड़ेगा। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने कहा था कि वह एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने बीआरएस और कांग्रेस दोनों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कविता ने कहा कि वह 2014 के बाद से हुए सभी अन्यायों की जांच कराएंगी।इस महीने की शुरुआत में कविता ने अपने पिता की पार्टी बीआरएस पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने बीआरएस के संविधान को मजाक बताया और कहा कि पिछली सरकार के दौरान हुए कुछ अलोकप्रिय फैसलों में उनकी कोई भागीदारी नहीं थी।वहीं इसको लेकर कलवकुंतला कविता ने कहा कि वह तेलंगाना में एक राजनीतिक पार्टी बनाएंगी। तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष ने कहा कि यह एक राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरेगी और अगले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सितंबर 2025 में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से इस्तीफा देने के चार महीने बाद यह घोषणा की।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version