Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज में सड़कों की हालत बदतर, उखड़ गईं डामर

4 Min Read
Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज में सड़कों की हालत बदतर, उखड़ गईं डामर: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज में सड़कों की हालत बदतर, उखड़ गईं डामर – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: the-condition-of-roads-in-magalganj-is-bad-the-asphalt-has-been-uprooted-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-166665-2026-01-24

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: दूसरी सड़क औरंगाबाद परगना को जोड़ती है, जो करीब पांच साल पहले बनी थी। बीच-बीच में मरम्मत के बावजूद अब सड़क की डामर उखड़ चुकी है, जिससे आए दिन राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों ने दोनों सड़कों की शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है।मैगलगंज से बरगांवा को जोड़ने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करीब चार से पांच वर्ष पूर्व कराया गया था। डेढ़ वर्ष पहले इसका लेपन कार्य भी हुआ लेकिन वर्तमान में सड़क की हालत अत्यंत दयनीय हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। आसपास के घरों का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और स्थानीय लोग इसी गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन गड्ढों में कई वाहन पलट चुके हैं और कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं।यह मार्ग सीतापुर और हरदोई जिलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भी है। लगभग एक दर्जन गांवों के लोग इसी रास्ते से मैगलगंज आते-जाते हैं तथा लखनऊ, बरेली जैसे बड़े शहरों की यात्रा भी इसी मार्ग से करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।नकारा से अमृतपुर संपर्क मार्ग भी बेहालनकारा से अमृतपुर को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति भी बेहतर नहीं है। यह मार्ग लगभग आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों की जीवनरेखा माना जाता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी बजरी और टूटी डामर के कारण आवागमन बेहद खतरनाक हो गया है। किसानों की तरफ से सिंचाई के लिए सड़क के किनारे और बीच में नालियां बना लेने से सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई है।बरगांवा रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है। गड्ढों में भरा गंदा पानी बीमारी को दावत दे रहा है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।- हिमांशु वर्मा, स्थानीय निवासीनकारा-अमृतपुर रोड हमारे लिए जीवनरेखा है। इसी से खेत, बाजार और अस्पताल जाना होता है। सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। बाइक और ट्रैक्टर चलाना मुश्किल हो गया है।- मंजीत सिंह, किसान अमृतपुरमैगलगंज-बरगांवा मार्ग स्वीकृत हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नकारा अमृतपुर संपर्क मार्ग भी जल्द शुरू कराया जाएगा। हालांकि, ये अभी सूची में नहीं है।- विमलेश वर्मा, जेई लोक निर्माण विभाग

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version