Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार का कहर, दो सड़क हादसों में मां-बेटे व मां-बेटी की मौत

3 Min Read
Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार का कहर, दो सड़क हादसों में मां-बेटे व मां-बेटी की मौत: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार का कहर, दो सड़क हादसों में मां-बेटे व मां-बेटी की मौत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: the-havoc-of-high-speed-mother-son-and-mother-daughter-died-in-two-road-accidents-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-171558-2026-03-29

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: पहली घटना पलिया के नवीन मंडी समिति के पास शनिवार रात करीब 12:30 बजे हुई। महंगापुर निवासी सुखदेव सिंह का पुत्र हरमन सिंह (26) अपनी बहन कुलदीप कौर (30) पत्नी अमरीक सिंह और उनके दो माह के बेटे को स्कूटी से पलिया से बमनगर ले जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक के पहियों के नीचे कुलदीप कौर और उनका दो माह का बच्चा आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हरमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।दूसरी घटना रविवार करीब 11 बजे फरधान क्षेत्र में लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर राजेपुर गांव के पास हुई। पठाननपुरवा निवासी इसराइल अपनी पत्नी शाहमीन (28) और तीन बेटियों के साथ बाइक से नीमगांव एक शादी में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शाहमीन और छह माह की बच्ची रशीदा उछलकर डीसीएम के नीचे आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसराइल (29), आफरीन (6) और पलक (3) दूसरी ओर गिरकर बाल-बाल बच गए।हादसे के बाद भागने के प्रयास में डीसीएम चालक ने आगे जा रहे ई-रिक्शा में भी टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया और चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी फरधान लाया गया, जहां से ई-रिक्शा चालक राजकुमार को छोड़कर अन्य चार को जिला अस्पताल ओयल रेफर किया गया।घायलों में राजकुमार (23) निवासी देवरिया, विद्या देवी (85) निवासी देवरिया, पप्पू (55) निवासी रसूलपुर, रामफूल (86) निवासी रसूलपुर और माया देवी (35) निवासी अटवा शामिल हैं।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने डीसीएम को रोककर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को भीड़ से छुड़ाया। प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि इसराइल की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक हिरासत में है और वाहन कब्जे में ले लिया गया है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version