Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कॉलेज में जांचों की व्यवस्था चरमराई

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कॉलेज में जांचों की व्यवस्था चरमराई: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कॉलेज में जांचों की व्यवस्था चरमराई – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: the-system-of-investigations-in-the-medical-college-collapsed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-170677-2026-03-19

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: डॉक्टरों द्वारा जांच लिखे जाने के बावजूद पैथोलॉजी में मशीन खराब होने से मरीजों को मायूस लौटना पड़ रहा है। कई मरीजों ने मजबूरी में निजी लैब का रुख किया, जहां 500-600 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।पैथोलॉजी में रोजाना 25-30 थायराइड जांच होती हैं, जो पिछले दो दिनों से पूरी तरह बंद हैं। जांच कराने पहुंचे परवेश, सुलोचना, अनूप कुमार, गुड्डी बानो, चन्द्रपाली, विमल सिंह, चांदनी देवी और अरुण तिवारी ने बताया कि दूर से आने के बाद भी जांच न होने से परेशानी बढ़ रही है या तो दोबारा चक्कर लगाना पड़ेगा या बाहर पैसे खर्च करने पड़ेंगे।बुधवार सुबह बायो केमेस्ट्री मशीन भी अचानक खराब हो गई, जिससे विटामिन बी, बी-12 समेत 15-20 तरह की जांचें रुक गईं। जांच कराने आई इंद्रवती मिश्रा को भी इंतजार करना पड़ा। हालांकि दोपहर करीब दो बजे इंजीनियर ने मशीन ठीक कर दी, जिससे अन्य जांचें शुरू हो सकीं। मरीजों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भी अगर ऐसी बुनियादी सुविधाएं ठप रहेंगी तो इलाज प्रभावित होगा।प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि थायराइड जांच मशीन में तकनीकी खराबी आई है। कंपनी को सूचना दे दी गई है और जल्द ही मशीन को ठीक कराकर जांच शुरू करा दी जाएगी।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.