SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: इस बार बदले स्वरूप में सजेगा सावन मेला, मई के अंत तक पूरा होगा कॉरिडोर – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: this-time-the-sawan-fair-will-be-organised-in-a-different-format-the-corridor-will-be-completed-by-the-end-of-may-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-167671-2026-02-06
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: अपर मुख्य सचिव ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार और विधायक अमन गिरि के साथ कॉरिडोर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान आर्किटेक्ट उत्कर्ष शुक्ला ने उन्हें परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। मानचित्र के आधार पर दिसंबर, 2024 से अब तक कराए गए निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया।अमृत अभिजात ने कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष और महत्वाकांक्षी योजना है। सावन मेला नजदीक है और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस बार श्रद्धालुओं को कॉरिडोर का बदला हुआ और विकसित स्वरूप देखने को मिलेगा। उन्होंने स्वीकार किया कि बीच में आए व्यवधानों के कारण निर्माण कार्य निर्धारित समय से लगभग दो माह पीछे चल रहा है, लेकिन इसे मई के अंत तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि कार्य में तेजी लाने के लिए नाइट ड्यूटी भी लगाई जाएगी। जुलाई में सावन शुरू होने से पहले जून में सभी सुविधाओं का ट्रायल कराया जाएगा और जो भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें तुरंत दूर किया जाएगा। निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा डीएम के नेतृत्व में की जाएगी।निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, उप निदेशक पर्यटन डॉ. कल्याण सिंह, यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन के जीएम राकेश वर्मा, सहायक परियोजना प्रबंधक ऋत्यक मिश्रा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
