Lakhimpur Kheri News: दुकानदार को जलाने के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज, तलाश जारी

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Lakhimpur Kheri News: दुकानदार को जलाने के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज, तलाश जारी: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: दुकानदार को जलाने के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज, तलाश जारी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: three-people-have-been-booked-for-burning-a-shopkeeper-and-the-search-is-on-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-166604-2026-01-24

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: गांव में कच्ची शराब का अवैध कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा है। पुरुष के साथ ही महिलाएं भी इस धंधे में लिप्त हैं। शराब के नशे में अक्सर आपसी विवाद, गाली-गलौज और हिंसक घटनाएं होती रहती हैं, जिससे गांव का माहौल लगातार खराब होता जा रहा है। बृहस्पतिवार रात हुई घटना के पीछे असल वजह शराब बताई जा रही है। नशे में धुत सोबरन खोखे पर पहुंचा था। उधार सामान न देने की बात को लेकर उसका राजीव से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने अपने पुत्रों को बुलाया। खोखे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से राजीव गंभीर रूप से झुलस गए। उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां और भाई भी जल गए। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की। लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे राजीव को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गांव भर में सन्नाटा है। थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।एसपी से लगाई न्याय की गुहारइटकुटी गांव में आगजनी की घटना में झुलसे युवक की मां राजेश्वरी ने भीरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने मामले में हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की, जिससे वह और उनका परिवार पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट है। युवक की मां राजेश्वरी अपने परिजनों के साथ न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के दरबार में पहुंचीं और मामले में निष्पक्ष जांच व सख्त धाराओं में कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि उनका बेटा गंभीर रूप से झुलसा है और उसका इलाज चल रहा है, ऐसे में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जरूरी है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.