SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: मिठाई की दुकान पर छापे के बाद व्यापारियों का हंगामा – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: traders-create-ruckus-after-raid-on-sweet-shop-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169556-2026-03-02
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार सिंह के निर्देशन में जब खाद्य निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह टीम के साथ दुकानदार के यहां पनीर का सैंपल ले रहे थे। इसी दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।हंगामे की स्थिति देखते हुए खाद्य निरीक्षक को मौके से हटना पड़ा। इस दौरान कंछल गुट के व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि खाद्य निरीक्षक का ड्राइवर हर महीने 10 हजार की अवैध वसूली करता है।आक्रोशित व्यापारियों का कहना था कि जब विभाग की ओर से महीने की बंधी बंधाई रकम ली जाती है तो फिर व्यापारियों का उत्पीड़न क्यों किया जा रहा है। इस दौरान काफी गहमा-गहमी रही और उधर बाजार में कई दुकानों के शटर आनन फानन में बंद हो गए।बता दें कि एक दिन पूर्व भी टीम ने चंदनचौकी और भीरा में सैंपल भरे थे। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया था। टीम यहां से बेसन, रंगीन कचरी आदि के कई सैंपल भर ले गई थी। प्रशासन का कहना है कि होली व पर मिलावटी पदार्थ के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है।इधर, मामले पर सफाई देते हुए खाद्य निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारियों द्वारा लगाए गए वसूली के आरोप बेबुनियाद हैं। अधिकारियों पर अक्सर इस तरह के आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि दुकान से पनीर का एक नमूना लिया गया है। उसे लैब भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
