SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: परिवहन विभाग की नई पहल, स्कूली वाहनों की डिजिटल होगी निगरानी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: transport-departments-new-initiative-digital-monitoring-of-school-vehicles-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-171913-2026-04-02
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसमें एक वाहन सीज, जबकि चार के चालान किए गए। एआरटीओ ने बताया कि परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश ने स्कूली वाहनों का डाटा संकलित करने एवं उसपर निगरानी के लिए upisvmp.com नाम का पोर्टल शुरू किया है। इस पर सभी स्कूलों व उनमें संचालित वाहनों, चालकों व स्कूल का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा। इस एप पर डाटा अपलोड होने के बाद प्रत्येक स्कूल में उन वाहनों का भौतिक जांच की जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।डीएम स्तर से होगी निगरानीपोर्टल पर लॉगिंग एआरटीओ के अलावा बीएसए, डीआईओएस भी कर सकेंगे। इसके लिए तीनों की लाॅगिन आईडी बनाई गई है। वहीं डीएम स्तर से पोर्टल की निगरानी की जाएगी। पोर्टल पर अपलोड वाहनों की जांच के लिए डीएम संंबंधित अधिकारियों के लिए स्कूल आवंटन किए जाएंगे। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने डीआईओएस, बीएसए व एआरटीओ को दिशा-निर्देश भी जारी किए।89 स्कूलों की निलंबित हो चुकी आरसी-बच्चों की सुरक्षा को लेकर शासन काफी सख्त है। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने 10 दिनों में 89 स्कूली वाहनों की आरसी निलंबित कर दी है। इसमें 48 वाहन 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके थे और शेष 41 वाहन अनफिट थे। अब इन वाहनों का संचालन नहीं होगा।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
