Bareilly News: बिहार से 17 लाख रुपये की अफीम खरीदकर लाया ट्रक का हेल्पर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
Bareilly News: बिहार से 17 लाख रुपये की अफीम खरीदकर लाया ट्रक का हेल्पर, पुलिस ने किया गिरफ्तार: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Bareilly

Meta Description: Bareilly News: Bareilly News: बिहार से 17 लाख रुपये की अफीम खरीदकर लाया ट्रक का हेल्पर, पुलिस ने किया गिरफ्तार – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: truck-helper-was-arrested-by-the-police-for-bringing-opium-worth-17-lakh-rupees-in-bareilly-2026-01-29

Bareilly: मुख्य समाचार और अपडेट

Bareilly: बरेली के सिरौली थाना इलाके का ट्रक हेल्पर बिहार के छपरा से 17 लाख रुपये की अफीम खरीदकर शहर में सप्लाई करने के लिए लाया था। गश्त के दौरान बारादरी थाना पुलिस ने हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि हेल्पर का एक साथी भाग गया। पुलिस ने आरोपी हेल्पर के पास से 696 ग्राम अफीम बरामद की है।

एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर इंसपेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय बुधवार रात टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी सम्राट अशोक नगर वाले रास्ते से थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम भीमपुर कठौती निवासी नेमसिंह को पकड़ लिया। नेमसिंह के पास से पुलिस ने 696 ग्राम अफीम बरामद की।नेमसिंह से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक पर हेल्पर की नौकरी करता है। इस दौरान बिहार के एक ढाबे पर जिला छपरा डाल्टनगंज निवासी प्रदीप यादव से दोस्ती हो गई। प्रदीप यादव ने अच्छी कमाई का झांसा देकर तस्करी करने को कहा। प्रदीप को कुछ रुपये देकर अफीम खरीदकर ले आया और बाकी रुपये ऑनलाइन माध्यम से शहर आकर प्रदीप को ट्रांसफर कर दिए।पुलिस के मुताबिक नेमसिंह अफीम बेचने की फिराक में था। गश्त के दौरान पुलिस ने नेमसिंह को गिरफ्तार कर लिया। बारादरी थाने में नेमसिंह और छपरा के प्रदीप यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी के पास अफीम खरीदने के लिए रुपये कहां से आए, इसकी भी जांच की जा रही है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.