SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: बैंक मैनेजर पर हमले में दो गिरफ्तार, चार की तलाश – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: two-arrested-for-attacking-bank-manager-four-more-wanted-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-172456-2026-04-09
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: पीड़ित विवेक यादव निवासी नगरिया खुर्द (थाना जैतीपुर, शाहजहांपुर) लखीमपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि 31 मार्च की शाम वह जरूरी काम से जा रहे थे, तभी एलआरपी ओवरब्रिज के पास बिना नंबर की स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी।आरोप है कि कार में सवार करीब छह लोग नीचे उतर आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए।तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी तो मामला सुनियोजित निकला। पुलिस ने दो आरोपियों शिवा पटेल उर्फ शिवम निवासी सलेमपुर कोन और निखिल रस्तोगी उर्फ छोटू निवासी गंगोत्रीनगर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।भागे चल रहे आरोपियों ललित निवासी सेऊढा, सूरज निवासी गंगोत्रीनगर, कुंदन सिंह निवासी हरगोविंदनगर महेवागंज और तनवीर उर्फ शैलेश निवासी गंगोत्रीनगर की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

