...

Lakhimpur Kheri News: ट्राॅले से टकराईं दो बाइकें, तीन युवकों की मौत

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Lakhimpur Kheri News: ट्राॅले से टकराईं दो बाइकें, तीन युवकों की मौत: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: ट्राॅले से टकराईं दो बाइकें, तीन युवकों की मौत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: two-bikes-collided-with-a-trolley-three-youths-died-lakhimpur-news-c-4-1-bly1040-830732-2026-02-20

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: निघासन। सिंगाही मार्ग पर मोटे बाबा सरजू पुल के नजदीक शुक्रवार रात आठ बजे ट्राले पर लदे लट्ठों से दो बाइकें टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई। साथ ही तीन अन्य लोग घायल हो गए, इनमें से एक की हालत गंभीर है। इनमें से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था।हादसे में सिंगाही के वार्ड नंबर चार भिड़ौरा के पुत्तूलाल के बेटे छोटू (22), रमेश के पुत्र सुरेश (20) और निघासन थाना क्षेत्र के गांव बरोठा निवासी सीताराम के बेटा विकास (23) की जान गई। वहीं विकास के साथ बाइक पर बैठे उन्हीं के गांव के हीरालाल (60) और उनके बेटे सुंदरेश के अलावा पचपेड़ी के बिरजू (25) घायल हुए।छोटू और सुरेश अपने एक रिश्तेदार को निघासन से ले जाने के लिए बाइक से आ रहे थे। वहीं विकास व साथ में अन्य तीनों लोग सिंगाही क्षेत्र के ही नौरंगाबाद गई बरात में गए थे। वहां से लौटते वक्त मोटे बाबा सरजू पुल से पहले सिंगाही से निघासन आ रहे ट्राले में लदे सेमल के लट्ठों से विकास के साथ ही छोटू व सुरेश की बाइक भी टकरा गई। दोनों बाइकों पर सवार सभी छह लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंचे निघासन थाना प्रभारी महेश चंद्र ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने छोटू, सुरेश और विकास को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बिरजू (25) पुत्र जगदीश गौतम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर एसडीएम राजीव निगम और सीओ शिवम कुमार अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने ट्राले और दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.