Unnao: कार सवार ने अचानक खोला दरवाजा, बाइक टकराने से सड़क पर गिरी युवती को ट्रक ने कुचला

3 Min Read
Unnao: कार सवार ने अचानक खोला दरवाजा, बाइक टकराने से सड़क पर गिरी युवती को ट्रक ने कुचला: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Unnao:

Meta Description: Unnao: News: Unnao: कार सवार ने अचानक खोला दरवाजा, बाइक टकराने से सड़क पर गिरी युवती को ट्रक ने कुचला – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: unnao:-unnao-car-driver-suddenly-opened-the-door-young-woman-was-crushed-by-a-truck-after-colliding-with-a-bike-2026-03-11

Unnao:: मुख्य समाचार और अपडेट

Unnao:: सफीपुर कस्बे में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गेस्ट हाउस के सामने कार सवार ने अचानक दरवाजा खोल दिया। शादी से लौट रहे बाइक सवार पिता, उनकी बेटी और भतीजी कार के दरवाजे में टकरा कर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर भतीजी की मौत हो गई। पिता-पुत्री को हल्की चोटें आई हैं। युवती का शव ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। पुलिस ने कार सवार और ट्रक को कब्जे में लिया है।

सफीपुर कस्बे के मोहल्ला बबरअली खेड़ा मोहल्ला निवासी सोनू पांडेय मंगलवार को बेटी आद्या (24) और भतीजी प्रज्ञा (26) पुत्री सुशील पांडेय को बाइक पर बैठाकर वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कस्बे के बाहर गेस्टहाउस के सामने सड़क किनारे खड़ी कार में सवार युवक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक उसमें टकरा गई। टकराते ही सोनू और बेटी आद्या सड़क के बाएं तरफ गिरे जबकि दरवाजा लगने से प्रज्ञा दाहिनी ओर सड़क पर गिरी और बांगरमऊ की ओर से आ रहे ट्रक में फंस कर प्रज्ञा करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया और गेस्ट हाउस संचालक की ओर से सड़क पर कराई जा रही वाहनों की पार्किंग और यातायात प्रभावित होने के बाद भी पुलिस की ओर से अनदेखी करने पर सवाल उठाए। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।चाचा सोनू ने बताया कि प्रज्ञा प्राइवेट कॉलेज में शिक्षिका थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। बेटी की मौत से पिता सुशील, मां ओमलता, छोटे भाई विनायक, श्लोक व अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि कार चालक को पकड़ लिया गया है और ट्रक भी कब्जे में है। उसके चालक की तलाश की जा रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version