Unnao: डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा खंती में पलटा, आंगनबाड़ी सहायिका सहित दो की मौत

2 Min Read
Unnao: डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा खंती में पलटा, आंगनबाड़ी सहायिका सहित दो की मौत: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Unnao:

Meta Description: Unnao: News: Unnao: डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा खंती में पलटा, आंगनबाड़ी सहायिका सहित दो की मौत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: unnao:-unnao-e-rickshaw-overturned-into-a-ditch-after-being-hit-by-a-dumper-killing-two-people-2026-02-25

Unnao:: मुख्य समाचार और अपडेट

Unnao:: बारासगवर थाना के रघुनाथखेड़ा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक लालजी पाल (45) ई-रिक्शा में छह सवारियां बैठाकर बुधवार शाम करीब तीन बजे बक्सर जा रहा था। सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर बिहार थाना के मुड़ियनखेड़ा गांव के पास, तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलटते हुए सड़क किनारे खंती में चला गया और सभी यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सुमेरपुर पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने कपूरपुर निवासी आंगनबाड़ी सहायिका राजवती (50) पत्नी छविनाथ व एक अन्य महिला को मृत घोषित कर दिया।एक मृतका की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घायलों में रिक्शा चालक लालजी, सुमेरपुर कलानी निवासी मानप्रसाद (55), उनकी पत्नी शिवरती (50) और बेटा अजीत कुमार (23) घायल हो गए। सूचना पर सीओ मधुपनाथ मिश्र, एसओ राहुल सिंह पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। राजवती की मौत से पति, दो बेटे, दो बेटी व अन्य परिजन बेहाल हैं। पति छविनाथ ने बताया कि पत्नी राजवती मायके में रहती हैं। उनकी ससुराल रायबरेली के सरेनी थाना के सहदेमऊ गांव में है। ससुराल भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जा रही थीं। बिहार थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरी मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। टक्कर मारने वाले डंपर का भी पता लगाया जा रहा है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version