UP: अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन से टकराई बाइक, इंजन में फंसकर एक किमी तक घिसटती रही; बड़ा हादसा टला

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
UP: अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन से टकराई बाइक, इंजन में फंसकर एक किमी तक घिसटती रही; बड़ा हादसा टला: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: UP: अंबाला

Meta Description: UP: अंबाला News: UP: अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन से टकराई बाइक, इंजन में फंसकर एक किमी तक घिसटती रही; बड़ा हादसा टला – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: up: अंबाला-bike-collided-with-the-ambala-cantt-special-train-got-stuck-in-the-engine-in-bareilly-2026-03-05

UP: अंबाला: मुख्य समाचार और अपडेट

UP: अंबाला: शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में हुलासनगला ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की बाइक अंबाला कैंट मऊ स्पेशल एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। युवक बाल-बाल बचा। वहीं बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई और करीब एक किमी तक घिसटती रही। बहगुल नदी से आगे लाइखेड़ा गांव के सामने पोल नंबर 1271/12 पर ट्रेन रुकी, तब लोको पायलट को इसकी जानकारी हुई।

जिसके बाद लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिलपुर आरपीएफ चौकी प्रभारी नरवीर सिंह मौके पर पहुंचे और इंजन में फंसी बाइक को निकलवाया। रेलवे ट्रैक पर बिखरे बाइक के पार्ट्स को हटवाया। तब तक करीब दस मिनट ट्रेन रुकी रही। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। चौकी प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि बाइक के नंबर से पता लगा कि राहुल सिंह के नाम पर बाइक है, जो शाहजहांपुर जिले के गांव चारखौला का निवासी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तब तक अप लाइन पर ट्रेन आ गई। ट्रेन देख युवक ने रेलवे ट्रैक पर ही बाइक छोड़ दी और भाग गया। जिससे बाइक इंजन में फंस गई। घटना की सूचना पर पथ निरीक्षक बिलपुर मोहम्मद जैद रजा ने मौके पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। बाइक रगड़ने से कई मीटर तक रेलवे लाइन में लगी क्लिप भी उखड़ गई थी। बिलपुर आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक की तलाश की जा रही है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.