SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: UP: अलीगढ़
Meta Description: UP: अलीगढ़ News: UP: अलीगढ़ की आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और आरआई निलंबित, बस की फर्श टूटने से गई थी बच्ची की जान – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: up: अलीगढ़-up-aligarh-s-rto-enforcement-vandana-singh-and-ri-suspended-2026-03-01
UP: अलीगढ़: मुख्य समाचार और अपडेट
UP: अलीगढ़: अलीगढ़ में स्कूल बस से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अलीगढ़ की आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और तत्कालीन सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) चंपालाल को रविवार को निलंबित कर दिया गया। चंपालाल की वर्तमान तैनाती सिद्धार्थनगर में है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
परिवहन आयुक्त किंजल सिंह के मुताबिक 28 फरवरी को अलीगढ़ सीमा से सटे कासगंज के ग्राम-नगला साधु में स्कूल बस का फर्श टूटने से एक बच्ची सड़क पर गिर गई थी फिर उसके ऊपर पहिया चढ़ गया था। हादसे में बच्ची की मौत हो गई थी। हादसे के बाद जब जांच हुई तो पता चला कि बस का बीमा नहीं है। वहीं परमिट की भी वैधता खत्म हो चुकी है। मामले का संज्ञान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लिया।मामले में उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) आगरा, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) अलीगढ़, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) कासगंज और अलीगढ़ के यात्रीकर अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। वहीं स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तहरीर भी दी गई है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

